Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Adhar Card की पुरानी फोटो को बदलने के लिए अपनाएं ये आसान Tips

12:39 PM Jan 06, 2024 IST | Nisha Pathak

Adhar Card Update: Adhar Card हर भारतीय नागरिक को एक यूनीक पहचान देता है। आधार कार्ड योजना को भारत में 2010 में शुरू किया गया था। वर्तमान में आधार हमारे और आप के लिए कितना जरूरी है, ये तो हम सब अच्छे से जानते ही हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आपको अपने आधार कार्ड में कोई बदलाव करना हो तो वह कैसे किया जाता है। आइए इस बारे में जानते हैं।

आधार कार्ड पर बदल सकेंगे फोटो

Advertisement

Adhar Card में कई प्रकार की जानकारी दी जाती है, जैसे फोटो, आपका एड्रेस, आपका ईमेल, फोन नंबर और बहुत कुछ। अगर आपने अपने आधार कार्ड की फोटो लंबे समय से नहीं बदली है, तो इसपर विचार करने का ये अच्छा टाइम है। UIDAI के मुताबिक 15 साल की उम्र के बाद किसी भी व्यक्ति को अपनी फोटो के साथ आधार की जानकारी अपडेट करना अनिवार्य होता है। आधार कार्ड की फोटो में बदलाव के लिए अप्लाई करने के पहले इस बात का ध्यान रखें कि जो जानकारी आपने आधार कार्ड बनवाते समय दी थी, जैसे नाम, पता, उम्र, जेंडर, फोन नंबर और ईमेल आईडी को भी ऑनलाइन चेंज कर सकते हैं। वहीं बायोमेट्रिक विवरण, जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटोग्राफ को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए अपने पास के आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा और न्यूनतम चार्ज देना होगा।

ऐसे बदलें Adhar की फोटो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article