W3Schools
Advertisement

Arsenal F.C ने Manchester City को चटाई धूल, कम्युनिटी शील्ड जीतकर नए सीजन का किया धमाकेदार आगाज

आर्सनल ने कम्युनिटी शील्ड के मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी को 3-0 से हराकर नए इंग्लिश फुटबॉल सीजन की शानदार शुरुआत की। रिकार्डो कैलाफियोरी, काइ हावर्त्ज और मार्टिन ओडेगार्ड ने आर्सनल के लिए गोल किए, जबकि सिटी की स्टार अटैकिंग लाइन गोल करने में नाकाम रही। इस जीत से आर्सनल ने नए सीजन से पहले अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है, वहीं मैनचेस्टर सिटी को अपनी रणनीति पर दोबारा काम करना होगा।
05:03 PM Aug 18, 2026 IST | Rishabh Pandey
आर्सनल ने कम्युनिटी शील्ड के मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी को 3-0 से हराकर नए इंग्लिश फुटबॉल सीजन की शानदार शुरुआत की। रिकार्डो कैलाफियोरी, काइ हावर्त्ज और मार्टिन ओडेगार्ड ने आर्सनल के लिए गोल किए, जबकि सिटी की स्टार अटैकिंग लाइन गोल करने में नाकाम रही। इस जीत से आर्सनल ने नए सीजन से पहले अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है, वहीं मैनचेस्टर सिटी को अपनी रणनीति पर दोबारा काम करना होगा।
arsenal f c ने manchester city को चटाई धूल  कम्युनिटी शील्ड जीतकर नए सीजन का किया धमाकेदार आगाज
Arsenal F.C Vs Manchester City Match

मिकेल अर्टेटा की लीडरशिप वाली आर्सनल ने इंग्लिश फुटबॉल के नए सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। कम्युनिटी शील्ड के मुकाबले में आर्सनल ने मैनचेस्टर सिटी को 3-0 से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि बीते सीजन के प्रीमियर लीग और एफए कप चैंपियन के बीच खेले गए इस मुकाबले में आर्सनल ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। आर्सनल की ओर से रिकार्डो कैलाफियोरी, काइ हावर्त्ज और मार्टिन ओडेगार्ड ने गोल दागे। इसके उलट मैनचेस्टर सिटी की टीम पूरे मुकाबले में अपनी लय हासिल करने के लिए स्ट्रगल करती नजर आई।

Advertisement

Arsenal F.C Vs Manchester City Match: शुरुआत से ही आर्सनल का दबदबा

Arsenal F.C Vs Manchester City Match
Arsenal F.C Vs Manchester City Match (Source: Google)

वहीं मुकाबले की शुरुआत होते ही आर्सनल ने सिटी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। रिकार्डो कैलाफियोरी ने मैच के शुरुआती पलों में ही गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद आर्सनल के हमले लगातार जारी रहे। 28वें मिनट में काइ हावर्त्ज ने शानदार हेडर के जरिए आर्सनल की बढ़त को और मजबूत कर दिया। सिटी के गोलकीपर जियानलुइजी डोनारुम्मा इस कोशिश को रोकने में कामयाब नहीं हो सके।

Advertisement

ओडेगार्ड ने भी किया कमाल

Martin Odegaard Great Performance
Martin Odegaard Great Performance (Source: Google)

दूसरे हाफ में भी आर्सनल ने अपना आक्रामक अंदाज़ जारी रखा। क्लब की नई साइनिंग क्रिस्तोस जोलिस ने कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड को गोल करने में मदद की, जिसके बाद आर्सनल ने मुकाबले में 3-0 की मजबूत बढ़त बना ली। सिटी के पास मैच में वापसी करने के मौके जरूर आया, लेकिन टीम उनका फायदा नहीं उठा सकी। आर्सनल के गोलकीपर डेविड राया ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए सिटी के हमलों को बेअसर किया।

Advertisement

सिटी के स्टार खिलाड़ी भी रहे बेअसर

Erling Haaland Performance
Erling Haaland Performance (Source: Google)

मैनचेस्टर सिटी की मशहूर अटैकिंग लाइन इस मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक असर नहीं छोड़ पाई। फिल फोडेन और एर्लिंग हालैंड ने कुछ मौकों पर आर्सनल के डिफेंस को परेशान करने की कोशिश की, लेकिन वो गोल करने में सक्सेसफुल नहीं हो पाए। इस जीत के साथ आर्सनल ने नए सीजन से पहले अपने इरादे साफ कर दिए हैं। अब टीम की नजर प्रीमियर लीग में भी इसी शानदार लय को बरकरार रखने पर होगी, जबकि मैनचेस्टर सिटी को अपनी कमियों पर काम करके मजबूत वापसी करनी होगी।

Read More: पिता के निधन के बाद मैदान पर लौटे Lionel Messi, फिर भी अपनी टीम कतो नहीं दिला पाए जीत

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×