W3Schools
Advertisement

Argentina के खिलाड़ियों पर फीफा की बड़ी कार्रवाई, जानें फुटबॉलरों पर क्यों लगाया गया 21 मैचों का बैन

फीफा ने 2026 विश्व कप फाइनल के बाद हुए विवाद को लेकर अर्जेंटीना के खिलाड़ियों और टीम अधिकारी पर कुल 21 मैच का प्रतिबंध लगाया है। लींद्रो पारेदेस को 10 और नाहुएल मोलीना को 7 मैच का बैन मिला है, जबकि अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन पर भारी जुर्माना लगाया गया है। विवादित बैनर और मैदान पर खिलाड़ियों के आक्रामक व्यवहार को लेकर हुई इस कार्रवाई के खिलाफ अर्जेंटीना अपील कर सकता है।
05:43 PM Aug 25, 2026 IST | Rishabh Pandey
फीफा ने 2026 विश्व कप फाइनल के बाद हुए विवाद को लेकर अर्जेंटीना के खिलाड़ियों और टीम अधिकारी पर कुल 21 मैच का प्रतिबंध लगाया है। लींद्रो पारेदेस को 10 और नाहुएल मोलीना को 7 मैच का बैन मिला है, जबकि अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन पर भारी जुर्माना लगाया गया है। विवादित बैनर और मैदान पर खिलाड़ियों के आक्रामक व्यवहार को लेकर हुई इस कार्रवाई के खिलाफ अर्जेंटीना अपील कर सकता है।
argentina के खिलाड़ियों पर फीफा की बड़ी कार्रवाई  जानें फुटबॉलरों पर क्यों लगाया गया 21 मैचों का बैन
Ban On Argentina Players

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद मैदान पर हुए विवाद के मामले में अर्जेंटीना के खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई की गई है। फीफा ने कुल मिलाकर अर्जेंटीना से जुड़े खिलाड़ियों और टीम के एक अधिकारी पर 21 मैच का बैन लगाया है। वर्ल्ड फुटबॉल की सबसे बड़े संस्था ने ऑफिशियल बयान जारी कर के इस फैसले की जानकारी दी है।

Advertisement

फीफा ने जुलाई में ही फाइनल के बाद अर्जेंटीना और स्पेन के खिलाड़ियों के बीच हुई कथित धक्का-मुक्की की जांच शुरू करने की बात कही थी। इस मामले में स्पेन के मिडफील्डर गावी पर भी एक मैच का बैन लगाया गया है और उन पर 30 हजार डॉलर का जुर्माना किया गया है। ये सभी बैन सिर्फ इंचरनेशनल मुकाबलों में लागू होंगे।

Advertisement

Ban On Argentina Players: पारेदेस को सबसे लंबा बैन

Ban On Argentina Players
Ban On Argentina Players (Source: Google)

अर्जेंटीना के मिडफील्डर लींद्रो पारेदेस को सबसे कड़ी सजा मिली है। उन पर 10 इंटरनेशनल मैचों का बैन लगाया गया है और 90 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। पारेदेस पर आरोप है कि उन्होंने स्पेन के डिफेंडर एरिक गार्सिया को गले से पकड़ा और गावी को जमीन पर गिरा दिया था।

Advertisement

वहीं, स्पेन के कप्तान रोड्री के साथ मारपीट के मामले में अर्जेंटीना के डिफेंडर नाहुएल मोलीना पर 7 मैच का बैन और 90 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया है। अर्जेंटीना के अटैकिंग मिडफील्डर थिएगो अल्मादा को एक मैच के लिए सस्पेंड किया गया है। टीम अधिकारी रोबेर्तो अयाला पर तीन मैच का बैन लगा है और उन पर भी 30 हजार डॉलर का जुर्माना किया गया है।

अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन पर भी जुर्माना

Argentina Football Assosiation
Argentina Football Assosiation (Source: Google)

फीफा ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) के खिलाफ भी कार्रवाई की है। संस्था पर करीब 31 लाख डॉलर का भारी जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अर्जेंटीना को अपना अगला घरेलू मुकाबला निर्धारित एबिलिटी के सिर्फ 50 परसेंट दर्शकों के सामने खेलने का ऑर्डर दिया गया है। यह बैन दो मैचों के लिए है, लेकिन दूसरे मैच का सस्पेंशन फिलहाल अनसर्टेन टाइम के लिए स्थगित रखा गया है।

फाइनल के बाद क्यों हुआ विवाद?

Argentina Controversy After Final
Argentina Controversy After Final (Source: Google)

फीफा के मुताबिक, कार्रवाई सिर्फ मैदान पर हुई झड़प के कारण नहीं हुई, बल्कि एक खेल आयोजन को ऐसे बिहेवियर के लिए इस्तेमाल करने को लेकर भी की गई, जिसका खेल से सीधा संबंध नहीं था। इंग्लैंड को हराने के बाद अर्जेंटीना के कुछ खिलाड़ियों और फैंस की ओर से विवादित फॉकलैंड द्वीपों पर दावा करने वाले पोस्टर और बैनर दिखाए गए थे। शुरुआत में ये बैनर दर्शकों के पास थे, लेकिन बाद में इन्हें मैदान पर भी देखा गया। इंग्लैंड की ओर से इस मामले की शिकायत फीफा से की गई थी।

अर्जेंटीना फैसले के खिलाफ करेगा अपील

Argentina Appeal In CAS
Argentina Appeal In CAS (Source: Google)

फीफा ने साफ किया है कि इस फैसले के खिलाफ अपील का रास्ता खुला है। वहीं, अर्जेंटीना ने भी सिग्नल दिया है कि वह इस मामले को खेलों की सर्वोच्च न्यायिक संस्था खेल पंचाट (CAS) तक ले जा सकता है। अब ऐसे में ये देखना होगा कि अपील के बाद फीफा के इस फैसले में कोई बदलाव होता है या अर्जेंटीना के खिलाड़ियों और फुटबॉल एसोसिएशन को यही सजा भुगतनी पड़ेगी।

Read More: डूरंड कप फाइनल में फिर आमने-सामने East Bengal और Mohun Bagan, इस राइवलरी में किसकी होगी जीत?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×