W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जूलियन अल्वारेज़ का रास्ता मुश्किल, अब इस युवा स्ट्राइकर पर Barcelonaकी नजर

बार्सिलोना नए स्ट्राइकर की तलाश में है, लेकिन जूलियन अल्वारेज़ को साइन करना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में क्लब ने फ्रांस के युवा स्ट्राइकर एली जूनियर क्रुपी को विकल्प के रूप में फिर से अपनी सूची में शामिल किया है। हालांकि, बॉर्नमाउथ उन्हें बेचने के लिए तैयार नहीं है और उनके एजेंट ने भी बार्सिलोना के साथ किसी बातचीत से इनकार किया है।
05:48 PM Jul 26, 2026 IST | Rishabh Pandey
बार्सिलोना नए स्ट्राइकर की तलाश में है, लेकिन जूलियन अल्वारेज़ को साइन करना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में क्लब ने फ्रांस के युवा स्ट्राइकर एली जूनियर क्रुपी को विकल्प के रूप में फिर से अपनी सूची में शामिल किया है। हालांकि, बॉर्नमाउथ उन्हें बेचने के लिए तैयार नहीं है और उनके एजेंट ने भी बार्सिलोना के साथ किसी बातचीत से इनकार किया है।
जूलियन अल्वारेज़ का रास्ता मुश्किल  अब इस युवा स्ट्राइकर पर barcelonaकी नजर
Barcelona New Strategy

बार्सिलोना इस बार ट्रांसफर विंडो में एक नए स्ट्राइकर की तलाश कर रहा है। क्लब की पहली पसंद जूलियन अल्वारेज़ हैं, लेकिन एटलेटिको मैड्रिड उन्हें बेचने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में बार्सिलोना अब दूसरे ऑप्शन पर ध्यान दे रहा है।

Advertisement

Barcelona New Strategy: एली जूनियर क्रुपी फिर बने बार्सिलोना की पसंद

Elli Junior Croopy In Barcelona
Elli Junior Croopy In Barcelona (SOurce: Google)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बार्सिलोना ने एक बार फिर फ्रांस के युवा स्ट्राइकर एली जूनियर क्रुपी में दिलचस्पी दिखाई है। क्लब के स्पोर्टिंग डायरेक्टर डेको उन्हें आने वाले समय में रॉबर्ट लेवांडोव्स्की की जगह लेने वाले खिलाड़ी के तौर पर देख रहे हैं।

Advertisement

शानदार रहा पहला प्रीमियर लीग सीजन

Elli Junior Croopy Records
Elli Junior Croopy Records (Source: Google)

20 साल के एली जूनियर क्रुपी ने इस साल लोरिएंट से करीब 13 मिलियन यूरो में बॉर्नमाउथ जॉइन किया था। अपने पहले ही प्रीमियर लीग सीजन में उन्होंने 35 मैचों में 13 गोल करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके शानदार प्रदर्शन के बाद चेल्सी, पीएसजी, आर्सेनल, बायर्न म्यूनिख, मैनचेस्टर सिटी और बार्सिलोना जैसे कई बड़े क्लब उन पर नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement

बॉर्नमाउथ उन्हें बेचना नहीं चाहता

Elli Junior Croopy Stats
Elli Junior Croopy Stats (Source: Google)

हालांकि, क्रुपी को साइन करना बार्सिलोना के लिए आसान नहीं होगा। बॉर्नमाउथ ने साफ कर दिया है कि वह इस गर्मी में अपने युवा स्टार को किसी भी कीमत पर नहीं बेचेगा। क्लब के अधिकारियों का मानना है कि क्रुपी उनकी आने वाले समय की प्लानिंग का अहम हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉर्नमाउथ ने यहां तक मैसेज दिए हैं कि वह 100 मिलियन यूरो की बड़ी पेशकश मिलने पर भी खिलाड़ी को बेचने के लिए वो तैयार नहीं है।

एजेंट ने भी अफवाहों को किया खारिज

 FC Barcelona Team
FC Barcelona Team (Source: Google)

क्रुपी के एजेंट मौसा सिस्सोको ने भी हाल ही में कहा है कि बार्सिलोना और खिलाड़ी के बीच किसी तरह की बातचीत नहीं चल रही है। हालांकि, बार्सिलोना अभी भी इस ट्रांसफर की संभावना को पूरी तरह खत्म नहीं मान रहा है। अगर जूलियन अल्वारेज़ का ट्रांसफर नहीं हो पाता, तो क्लब एली जूनियर क्रुपी को अपनी स्ट्राइकर लिस्ट में सबसे मजबूत ऑप्शन में से एक मानकर आगे कोशिश जारी रख सकता है।

Read More: Frenkie de Jong की गंभीर चोट से Barcelona को बड़ा झटका, Dutch मेडिकल स्टाफ पर उठाए सवाल

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×