W3Schools

41 की उम्र में भी Ronaldo का जलवा कायम, एक और गोल कर के अल नासर को दिलाई शानदार जीत

41 साल की उम्र में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने करियर का 978वां गोल दागकर अल नासर को अल तआवुन के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई। इस जीत के साथ अल नासर ने सऊदी प्रो लीग में लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। रोनाल्डो पूरे 90 मिनट मैदान पर रहे और एक बार फिर साबित किया कि उम्र के बावजूद उनका गोल स्कोरिंग फॉर्म शानदार है।
06:10 PM Aug 30, 2026 IST | Rishabh Pandey
41 साल की उम्र में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने करियर का 978वां गोल दागकर अल नासर को अल तआवुन के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई। इस जीत के साथ अल नासर ने सऊदी प्रो लीग में लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा। रोनाल्डो पूरे 90 मिनट मैदान पर रहे और एक बार फिर साबित किया कि उम्र के बावजूद उनका गोल स्कोरिंग फॉर्म शानदार है।
41 की उम्र में भी ronaldo का जलवा कायम  एक और गोल कर के अल नासर को दिलाई शानदार जीत
Christiano Ronaldo Latest Goal

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गोल करने की भूख 41 साल की उम्र में भी कम नहीं हुई है। मैदान पर उनकी शानदार फॉर्म लगातार जारी है और उन्होंने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया है। सऊदी प्रो लीग के रोमांचक मुकाबले में रोनाल्डो ने करियर का 978वां गोल दागते हुए अल नासर को अल तआवुन के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाने में अहम रोल निभाया। इस जीत के साथ अल नासर ने लीग में लगातार चौथी जीत दर्ज की और टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर बनी हुई है।

अल नासर की खराब शुरुआत, फिर की शानदार वापसी

Cristiano Ronaldo Performance
Cristiano Ronaldo Performance (Source: Google)

मुकाबले की शुरुआत अल नासर के लिए अच्छी नहीं रही। मैच के 11वें मिनट में अल तआवुन के मोहम्मद बासम अल हुरैजी ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। शुरुआती बढ़त गंवाने के बाद अल नासर पर दबाव बढ़ गया था। हालांकि, टीम ने जल्द ही वापसी की कोशिश शुरू कर दी। पहले हाफ के इंजरी टाइम में सामु कोस्टा ने 45+5वें मिनट में शानदार गोल करके मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया।

Christiano Ronaldo Latest Goal: दूसरे हाफ में चला रोनाल्डो का जादू

Christiano Ronaldo Latest Goal
Christiano Ronaldo Latest Goal (Source: Google)

फिर दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही रोनाल्डो ने अपना कमाल दिखाया। 50वें मिनट में जोआओ फेलिक्स ने बाएं विंग से शानदार मूव बनाया और गेंद मोहम्मद सिमाकन तक पहुंचाई। सिमाकन ने बॉक्स के किनारे से गोल की ओर जोरदार शॉट लगाया। गेंद सीधे गोल की दिशा में जा रही थी, लेकिन रोनाल्डो ने 6 यार्ड की दूरी से अपनी समझ और एक्सपीरिएंस का इस्तेमाल करते हुए गेंद को हल्का सा फ्लिक कर दिया। इसके बाद गेंद नेट में पहुंचते ही रोनाल्डो के नाम एक और गोल दर्ज हो गया।

यह उनके करियर का 978वां गोल था। गोल के रिप्ले में साफ नजर आया कि सिमाकन का शॉट पहले से ही गोल की ओर जा रहा था। ऐसे में रोनाल्डो के फ्लिक के बाद जब उन्होंने गोल सेलिब्रेट किया तो सिमाकन भी कुछ पल के लिए हैरान दिखाई दिए।

इस बार पूरे 90 मिनट मैदान पर रहे रोनाल्डो

Ronaldo Double Leads Al-Nassr
Ronaldo Double Leads Al-Nassr (Source: Google)

अल नासर के लिए यह लगातार दूसरी मुश्किल जीत रही। इससे पहले मंगलवार को अल एत्तिफाक के खिलाफ टीम एक समय 0-2 से पिछड़ रही थी, लेकिन मुकाबले के आखिरी 16 मिनट में तीन गोल करके अल नासर ने 3-2 से रोमांचक जीत दर्ज की थी। उस मैच में रोनाल्डो को बीच मुकाबले में सब्स्टीट्यूट कर दिया गया था। हालांकि, अल तआवुन के खिलाफ रोनाल्डो पूरे 90 मिनट मैदान पर रहे।

उन्होंने अहम गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई और एक बार फिर साबित किया कि उम्र बढ़ने के बावजूद गोल करने की उनकी एबिलिटी पर कोई असर नहीं पड़ा है। अल नासर की लगातार चौथी जीत के साथ टीम ने लीग में अपनी सिचुएशन और मजबूत कर ली है, जबकि रोनाल्डो का 978वां गोल उनके शानदार करियर में एक और बड़ी अचीवमेंट के रूप में जुड़ गया है।

Read More: ब्राजील से पहले पनामा से भिड़ेगी टीम India, Fifa World Cup टीम के खिलाफ होगा बड़ा टेस्ट!

Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं