W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्या 8 अगस्त को शादी करेंगे Cristiano Ronaldo और Georgina Rodriguez!, जानें क्या है वायरल रिपोर्ट्स की सच्चाई?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 8 अगस्त को पुर्तगाल के मदीरा में शादी कर सकते हैं। हालांकि कपल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। करीब 9 साल पुराने इस रिश्ते और सगाई के बाद फैंस उनकी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।
06:12 PM Aug 04, 2026 IST | Rishabh Pandey
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 8 अगस्त को पुर्तगाल के मदीरा में शादी कर सकते हैं। हालांकि कपल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। करीब 9 साल पुराने इस रिश्ते और सगाई के बाद फैंस उनकी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं।
क्या 8 अगस्त को शादी करेंगे cristiano ronaldo और georgina rodriguez   जानें क्या है वायरल रिपोर्ट्स की सच्चाई
Cristiano Ronaldo And Georgina Rodriguez Marriage

फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी मंगेतर जॉर्जिना रोड्रिगेज की शादी को लेकर एक बार फिर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। पुर्तगाल की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चर्चित जोड़ी 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंध सकती है। हालांकि, अब तक दोनों की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisement

मदीरा में हो सकती है चर्च वेडिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी पुर्तगाल के मदीरा आइलैंड स्थित ऐतिहासिक फुंचल कैथेड्रल में ऑर्गनाइज़ हो सकती है। यह जगह रोनाल्डो के लिए बेहद खास मानी जाती है, क्योंकि उनका बचपन यहीं बीता और यहीं से उनके फुटबॉल करियर की शुरुआत हुई थी।

Advertisement

फाइव स्टार होटल में हो सकता है जश्न

Cristiano Ronaldo And Georgina Rodriguez Marriage
Cristiano Ronaldo And Georgina Rodriguez Marriage (Source: Google)

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शादी के बाद होने वाले फंक्शन के लिए मदीरा के लग्जरी सवॉय पैलेस होटल को चुना गया है। बताया जा रहा है कि मेहमानों के लिए होटल के कुछ हिस्से पहले से रिजर्व किए गए हैं। हालांकि, होटल बुकिंग और फंक्शन से जुड़ी इन जानकारियों की ऑफिशियल पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Advertisement

कैथोलिक परंपरा के अनुसार हो सकती है शादी

Cristiano Ronaldo Marriage Rituals
Cristiano Ronaldo Marriage Rituals (Source: Google)

अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो यह शादी पारंपरिक कैथोलिक रीति-रिवाजों के अनुसार चर्च में होगी। रोनाल्डो एक कैथोलिक परिवार से आते हैं और कई बार अपने परिवार और धार्मिक वेल्यू के महत्व का जिक्र कर चुके हैं। ऐसे में फुंचल कैथेड्रल का सेलेक्शन इमोशनल और धार्मिक दोनों तरह से अहम माना जा रहा है।

समारोह को लेकर बरती जा सकती है प्राइवसी

Privacy In Georgina Rodriguez And Ronaldo Marriage
Privacy In Georgina Rodriguez And Ronaldo Marriage (Source: Google)

शादी की संभावित तारीख और जगह को लेकर चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन मेहमानों की लिस्ट और फंक्शन की बाकी तैयारियों के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि मेहमानों के लिए सख्त प्राइवसी रूल्स लागू किए जा सकते हैं, जिनमें फोटोग्राफी पर रोक और नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट (NDA) जैसी शर्तें शामिल हो सकती हैं। हालांकि, इन दावों की भी पुष्टि नहीं हुई है।

लगभग एक दशक पुराना है रिश्ता

Cristiano Ronaldo And Georgina Rodriguez Relationship
Cristiano Ronaldo And Georgina Rodriguez Relationship (Source: Google)

अगर बात करें क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की तो इनकी पहली मुलाकात साल 2017 में मैड्रिड के एक गुक्की स्टोर में हुई थी, जहां जॉर्जिना सेल्स असिस्टेंट के रूप में काम करती थीं। इसके बाद दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होता गया और वे लंबे समय से साथ हैं। अगस्त 2025 में दोनों ने अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी। जॉर्जिना ने सोशल मीडिया पर अपनी डायमंड रिंग की तस्वीर शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ बांटी थी।

बड़े परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा है कपल

रोनाल्डो और जॉर्जिना मिलकर अपने बड़े परिवार की परवरिश कर रहे हैं। जॉर्जिना, रोनाल्डो के सबसे बड़े बेटे क्रिस्टियानो जूनियर की भी देखभाल करती हैं। इसके अलावा दोनों के कई बच्चे हैं, जिनमें सरोगेसी और जैविक दोनों तरीकों से जन्मे बच्चे शामिल हैं। साल 2022 में जुड़वां बच्चों के जन्म के दौरान उनके बेटे का निधन हो गया था, जबकि बेटी बेला एस्मेराल्डा सुरक्षित जन्मी थी। उस मुश्किल समय में दोनों ने इमोशनल मैसेज शेयर कर के दुनिया भर के फैंस का सपोर्ट भी हासिल किया था। लंबे रिश्ते, सगाई और परिवार के साथ बिताए सालों के बाद अब दुनियाभर के फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह चर्चित जोड़ी सच में 8 अगस्त को शादी के बंधन में बंधेगी या नहीं।

Read More: Cristiano Ronaldo और Georgina Rodriguez की शादी का एग्रीमेंट हुआ वायरल, जानें अगर दोनों का हुआ तलाक तो क्या होगा?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×