कौन थी Cristiano Ronaldo के पहले बच्चे की मां?, इस एक्ट्रेस संग उड़ी थी अफेयर की अफवाह
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो सिर्फ मैदान पर अपने शानदार रिकॉर्ड और अचीवमेंट की वजह से सुर्खियों में नहीं रहते, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। लंबे समय से जॉर्जिना रोड्रिगेज के साथ रिश्ते में रहने के बाद उन्होंने फाइनली पिछले साल सगाई की और अब शादी के बंधन में बंध गए हैं।
आपको बता दें कि रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी। उस समय जॉर्जिना Gucci के एक स्टोर में काम करती थीं। वहीं एक इंटरव्यू में जॉर्जिना ने बताया था कि रोनाल्डो को पहली बार देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों का रिश्ता लगातार मजबूत होता गया और दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं।
Cristiano Ronaldo First Wife: क्रिस्टियानो जूनियर की मां कौन हैं?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर, रोनाल्डो के सबसे बड़े बेटे हैं। उनका जन्म उस समय हुआ था, जब रोनाल्डो 25 साल के थे। जूनियर भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए फुटबॉल में करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और जूनियर लेवल पर खेल चुके हैं। रोनाल्डो अपने बेटे की फिटनेस और खान-पान को लेकर भी काफी अवेयर रहते हैं। वो कई मौकों पर बता चुके हैं कि क्रिस्टियानो जूनियर भी उनकी तरह ही डिसीप्लेन डाइट और ट्रेनिंग रूटीन को फॉलो करते हैं।
हालांकि, रोनाल्डो ने ऑफिशियल तौर पर कभी यह नहीं बताया कि उनके बड़े बेटे की मां कौन हैं। इसको लेकर सालों से कई तरह की अटकलें और कहानियां भी सामने आती रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में एक लड़की के बारे में दावे किए गए, लेकिन इन दावों की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो पाई। हालांकि रोनाल्डो ने हमेशा अपने बेटे की पर्सनल लाइफ को ऑफिशियल चर्चा से दूर रखा है।
क्या बिपाशा बसु और रोनाल्डो के बीच था अफेयर?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ भी जोड़ा जा चुका है। यह मामला 2007 का है, जब पुर्तगाल के लिस्बन में एक फंक्शन के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। एक पार्टी से रोनाल्डो और बिपाशा की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिनमें दोनों काफी करीब नजर आए थे। इसके बाद उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि, दोनों की ओर से रिश्ते को लेकर कोई साफ तौर पर पुष्टि नहीं की गई और बाद में दोनों को साथ में भी नहीं देखा गया। ऐसे में यह मामला महज अफवाह तक ही सीमित रह गया।
बेटे की मौत ने रोनाल्डो-जॉर्जिना को तोड़ दिया था

हालांकि अगर बात करें रोनाल्डो और जॉर्जिना की तो उनके लिए साल 2022 बेहद इमोशनल और मुश्किल रहा था। दोनों जुड़वां बच्चों के माता-पिता बनने वाले थे, लेकिन डिलीवरी के दौरान उनके बेटे का निधन हो गया। वहीं, उनकी बेटी सुरक्षित जन्मी। इस दुखद घटना की जानकारी रोनाल्डो ने खुद शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि बेटे को खोना उनके परिवार के लिए बेहद दर्दनाक एक्सपीरिएंस था। यह घटना रोनाल्डो की जिंदगी के सबसे कठिन दौर में से एक भी मानी जाती है।
Read More: Christiano Ronaldo ने जॉर्जीना रोड्रिग्ज से की शादी, फैंस को अचानक मिला बड़ा सरप्राइज

Join Channel