W3Schools
Advertisement

मोहन बागान ने पेनल्टी शूटआउट में Northeast United को हराया, Durand Cup फाइनल में ईस्ट बंगाल से होगा मुकाबला

मोहन बागान ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर 135वें डूरंड कप के फाइनल में जगह बनाई। 90 मिनट तक मुकाबला गोलरहित रहा, जिसके बाद गोलकीपर विशाल कैथ ने दो पेनल्टी बचाकर टीम को जीत दिलाई। 23 अगस्त को फाइनल में मोहन बागान का सामना ईस्ट बंगाल से होगा, जिससे रोमांचक कोलकाता डर्बी देखने को मिलेगी।
05:37 PM Aug 21, 2026 IST | Rishabh Pandey
मोहन बागान ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर 135वें डूरंड कप के फाइनल में जगह बनाई। 90 मिनट तक मुकाबला गोलरहित रहा, जिसके बाद गोलकीपर विशाल कैथ ने दो पेनल्टी बचाकर टीम को जीत दिलाई। 23 अगस्त को फाइनल में मोहन बागान का सामना ईस्ट बंगाल से होगा, जिससे रोमांचक कोलकाता डर्बी देखने को मिलेगी।
मोहन बागान ने पेनल्टी शूटआउट में northeast united को हराया  durand cup फाइनल में ईस्ट बंगाल से होगा मुकाबला
Durand Cup Updates

मोहन बागान सुपर जायंट ने रोमांच से भरपूर सेमीफाइनल में गत चैंपियन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर 135वें डूरंड कप के फाइनल में जगह बना ली है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। अब 23 अगस्त को डूरंड कप के फाइनल में एक बार फिर कोलकाता डर्बी देखने को मिलेगा। खिताबी मुकाबले में मोहन बागान का सामना ईस्ट बंगाल से होगा। ईस्ट बंगाल ने बुधवार को एससी दिल्ली को पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया था।

Advertisement

Durand Cup Updates: बारिश के कारण मुश्किल हुआ मुकाबला

NorthEast United FC In Durand Cup
NorthEast United FC In Durand Cup (Source: Google)

मैच के दौरान बारिश के कारण मैदान काफी गीला हो गया था, जिसका असर दोनों टीमों के खेल पर साफ नजर आया। इसी वजह से खिलाड़ियों को गेंद पर कंट्रोल बनाने में परेशानी हुई और शुरुआती दौर में दोनों टीमों ने लंबे पास के जरिए अटैक करने की कोशिश की।

Advertisement

पहले हाफ में मोहन बागान के लिस्टन कोलासो की फ्री-किक पर नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के गोलकीपर गुरमीत सिंह ने शानदार बचाव किया। वहीं नॉर्थईस्ट के अलाउद्दीन अजारेई का वॉली शॉट थोड़े अंतर से गोल पोस्ट से बाहर चला गया। दूसरे हाफ में भी नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने कुछ अच्छे मौके बनाए, लेकिन उन्हें गोल में नहीं बदल सकी। अजारेई और एथियन गोंजालेज की कोशिश भी टारगेट से चूक गई और मुकाबला गोल के बिना ही खत्म हुआ।

Advertisement

विशाल कैथ ने बचाई दो पेनल्टी

Vishal Kaith Saves Penalty
Vishal Kaith Saves Penalty (Source: Google)

90 मिनट के बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। जिस वजह से शुरुआत में दोनों टीमों ने अपनी पहली तीन-तीन पेनल्टी को गोल में बदल दिया। इसके बाद मोहन बागान के गोलकीपर विशाल कैथ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख अपनी टीम के फेवर में मोड़ दिया। वहीं नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के रॉबिन यादव की चौथी पेनल्टी कैथ ने रोक दी। इसके बाद जेमी मैकलारेन ने मोहन बागान को बढ़त दिलाई। फिर कैथ ने पार्थिब गोगोई की पेनल्टी भी बचा ली और मोहन बागान की जीत पक्की कर दी।

इस जीत के साथ मोहन बागान अब डूरंड कप के 18वें खिताब की तलाश में ईस्ट बंगाल के सामने उतरेगा। 23 अगस्त को होने वाला यह फाइनल मुकाबला एक बार फिर कोलकाता के दो बड़े फुटबॉल क्लबों के बीच रोमांचक डर्बी का गवाह बनेगा।

Read More: पिता के निधन के बाद पहली बार Lionel Messi ने किया गोल, जानें आसान गोल की बजाय स्टार प्लेयर ने क्यों उठाया जोखिम?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×