पाब्लो रोसारियो से बीच मैदान में भिड़ गए Earling Haaland, जानें क्या है पूरा मामला?
एर्लिंग हालैंड के दो गोलों की मदद से मैनचेस्टर सिटी ने UEFA चैंपियंस लीग के अपने कैंपेन की शुरुआत जीत के साथ की। हालांकि, मैच के आखिरी पलों में गोल करने के बाद हालैंड की पोर्टो के मिडफील्डर पाब्लो रोसारियो के साथ तीखी भिड़ंत ने मुकाबले का माहौल गर्म कर दिया।
Earling Haaland Fight In UEFA Champions League: गोल के तुरंत बाद बढ़ा तनाव

हालैंड ने 91वें मिनट में अपना दूसरा गोल दागकर सिटी की जीत लगभग तय कर दी थी। इसके कुछ ही देर बाद रोसारियो ने एक फाउल करते हुए हालैंड को गिरा दिया, जिसके बाद नॉर्वेजियन स्ट्राइकर अपना आपा खो बैठे। वहीं दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सिचुएशन को संभालने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी तुरंत वहां पहुंच गए।
ऐसे में रेफरी ने समय रहते इन्टरफेयरेंस करते हुए हालैंड और रोसारियो दोनों को येलो कार्ड दिखाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच के दौरान इससे पहले भी दोनों के बीच तनाव देखने को मिला था और हाफ-टाइम में टनल की ओर जाते समय भी उनके बीच कहासुनी हुई थी।
हालैंड ने गोल से बनाया नया मुकाम
मैच में हालैंड ने पहले हाफ के बाद शानदार शुरुआत करते हुए एनजो फर्नांडीज के बेहतरीन क्रॉस पर गोल कर के सिटी को बढ़त दिलाई। इसके बाद उन्होंने स्टॉपेज टाइम में दूसरा गोल करके टीम की जीत पक्की कर दी। इस गोल के साथ हालैंड मैनचेस्टर सिटी के ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरी पोजीशन हासिल कर ली हैं।
विवाद के बावजूद सिटी ने आखिरी मिनटों में अपनी बढ़त कायम रखी और चैंपियंस लीग कैंपेन का आगाज जीत के साथ किया। हालैंड ने इस मुकाबले में गोल करने के साथ-साथ मैदान पर हुए विवाद के कारण भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
Read More: एक ही टीम की ओर से खेलेंगे Ronaldo और Lionel Messi, जानें किस मैच में बनेगा ये इतिहास?

Join Channel