Football Match: Brazil-India के मुकाबले में बढ़ेगा रोमांच, लोकल क्लबों के जरिए आसानी से मिल सकेंगी टिकट
कोलकाता में होने वाले ऐतिहासिक फुटबॉल मुकाबलों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने ब्राज़ील के खिलाफ होने वाले फ्रेंडली मैच के लिए कोलकाता के तीन मेन क्लबों—मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन FC—के सदस्यों को डिस्काउंटेड रेट पर 14,000 टिकट एवेलेबल कराने का फैसला किया है।
Football Match Between Brazil And India: मैच का शेड्यूल और टिकट प्रक्रिया

भारत और ब्राज़ील के बीच यह रोमांचक मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। हालांकि, इससे पहले इंडियन टीम 25 सितंबर को बेंगलुरु में पनामा के खिलाफ मैदान पर उतरेगी और फिर कोलकाता लौटकर 3 अक्टूबर को ब्राज़ील के सआथ-साथ 6 अक्टूबर को उरुग्वे का सामना करेगी।

AIFF के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इन क्लबों के सपोर्टर्स अपने-अपने क्लब के टेंट या स्टेडियम प्रेमिसेस में जाकर आसानी से कम कीमत वाले टिकट खरीद सकेंगे। इसके लिए क्लबों को IFA (इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन) को अपनी जरूरत बतानी होगी, जो रियायती टिकटों के एलोकेशन के पूरे प्रोसेस संभालेंगे। कन्सेशनल सीटें मेन रूप से मिडिल टियर में दोनों गोलपोस्ट के पीछे B2 और D2 सेक्शन में रिज़र्व की गई हैं।
फैन पार्क और जनरल सेल

इससे पहले ब्राज़ील के मैच के जनरल सेल वाले टिकट (कीमतें ₹999 से ₹15,000 के बीच) पहले ही बिक चुके हैं। वहीं टिकटों की भारी मांग को देखते हुए AIFF अब कोलकाता से बाहर के जिलों में भी फैन पार्क बनाने की प्लानिंग बना रहा है। इस पहल के जरिए दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले फैंस और युवा अकादमी के खिलाड़ी बड़ी स्क्रीन पर एक साथ बैठकर इन मुकाबलों का लुत्फ उठा सकेंगे।

Join Channel