W3Schools
Advertisement

ब्राजील से पहले पनामा से भिड़ेगी टीम India, Fifa World Cup टीम के खिलाफ होगा बड़ा टेस्ट!

भारत 26 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में पनामा से भिड़ेगा, जो फीफा रैंकिंग में 44वें स्थान पर है। यह मुकाबला ब्राजील के खिलाफ 3 अक्टूबर को होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम के लिए अहम तैयारी साबित होगा। इसके बाद भारत नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच खेलेगा, जिससे खिलाड़ियों को विश्व कप स्तर की टीमों के खिलाफ अनुभव मिलेगा।
05:40 PM Aug 26, 2026 IST | Rishabh Pandey
भारत 26 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में पनामा से भिड़ेगा, जो फीफा रैंकिंग में 44वें स्थान पर है। यह मुकाबला ब्राजील के खिलाफ 3 अक्टूबर को होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम के लिए अहम तैयारी साबित होगा। इसके बाद भारत नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच खेलेगा, जिससे खिलाड़ियों को विश्व कप स्तर की टीमों के खिलाफ अनुभव मिलेगा।
ब्राजील से पहले पनामा से भिड़ेगी टीम india  fifa world cup टीम के खिलाफ होगा बड़ा टेस्ट
Indian Team Clash With This Fifa Team

ब्राजील के खिलाफ मोस्ट अवेटेड मुकाबले से पहले भारतीय फुटबॉल टीम को एक और मजबूत इटरनेशनल कॉम्पटीटर का सामना करना होगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने मंगलवार को जानकारी दी कि भारत 26 सितंबर को पनामा के खिलाफ इंटरनेशनल फ्रैंडली मैच खेलेगा। हालांकि, मुकाबला किस स्टेडियम में होगा, इसका फैसला बाद में किया जाएगा।

Advertisement

पनामा के खिलाफ यह मैच भारत के लिए इसलिए खास है क्योंकि पनामा 2026 फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुका है। ऐसे में ब्राजील के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले भारतीय टीम को एक वर्ल्ड कप टीम के खिलाफ अपनी तैयारियों को परखने का इम्पोर्टेंट मौका मिलेगा।

Advertisement

Indian Team Clash With This Fifa Team: फीफा रैंकिंग में टॉप-50 में है पनामा

Panama Ranking
Panama Ranking (Source: Google)

पनामा फिलहाल फीफा की ताजा रैंकिंग में 44वें पोजीशन पर है और दुनिया की टॉप 50 टीमों में शामिल है। ऐसे मजबूत कॉम्पटीटर के खिलाफ मुकाबला इंडियन टीम के लिए अपनी मौजूदा एबिलिटी और तैयारी का असेसमेंट करने का शानदार मौका होगा। भारत और पनामा की टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। वहीं यह मुकाबला भारत का किसी कॉनकाकाफ (CONCACAF) टीम के खिलाफ नौवां मैच भी होगा।

Advertisement

वर्ल्ड कप टीमों के खिलाफ लगातार मुकाबले

Panama Tean Against India
Panama Tean Against India (Source: Google)

पनामा के खिलाफ मैच भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड कप में हिस्सा ले चुकी टीमों के खिलाफ प्रोपोस्ड चार मुकाबलों की शुरुआत करेगा। इसके बाद 3 अक्टूबर को भारत का सामना ब्राजील से होगा।

फिर नवंबर में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मुकाबले खेलेगी। दोनों टीमें 12 और 15 नवंबर को आमने-सामने होंगी। इस तरह भारतीय खिलाड़ियों को कुछ ही समय के अंदर वर्ल्ड कप लेवल की टीमों के खिलाफ खेलने का इम्पोर्टेंट एक्सपीरिएंस मिलेगा।

AIFF ने बताया अहम मुकाबला

India Vs Brazil Football Team
India Vs Brazil Football Team (Source: Google)

AIFF के डिप्यूटी सक्रेटरी जनरल एम. सत्यनारायण ने पनामा के खिलाफ होने वाले मैच को ब्राजील मुकाबले की तैयारी के लिहाज से बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया की टॉप-50 टीमों में शामिल पनामा के खिलाफ खेलना खालिद जमील की टीम के लिए बड़ी चुनौती होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इंडियन खिलाड़ियों को मजबूत इंटरनेशनल टीमों के खिलाफ खेलने से जरूरी एक्सपीरिएंस हासिल होगा। आमतौर पर भारत को वर्ल्ड कप में खेलने वाली टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिलते, इसलिए आने वाली फीफा विंडो भारतीय टीम के लिए बेहद यूज़फुल साबित हो सकती है।

Read More: Argentina के खिलाड़ियों पर फीफा की बड़ी कार्रवाई, जानें फुटबॉलरों पर क्यों लगाया गया 21 मैचों का बैन

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×