आठ महीने तक चलेगी ISL League, जानें कब शुरू होगा इंडियन फुटबॉल का ये फेस्टिवल?
इंडियन सुपर लीग (ISL) के 2026-27 सीजन का आगाज 10 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस बार फुटबॉल फैंस को करीब आठ महीने तक चलने वाला लंबा कॉम्पटीशन देखने को मिलेगा, जो मई 2027 तक चलता रहेगा। वहीं खास बात तो यह है कि अपकमिंग सीजन में लीग अपने ट्रेडिशनल होम-एंड-अवे फॉर्मेट में लौट रही है। पिछले सीजन में एडमिनिस्ट्रेटिव और प्रोफेशनल लेवल पर पैदा हुई अनिश्चितताओं के चलते कॉम्पटीशन को लिमीटेड समय में ऑर्गनाइज़ करना पड़ा था। उस दौरान में सिंगल-लेग फॉर्मेट अपनाया गया था। अब नए सीजन में क्लबों की लीडरशिप वाले एक नए दौर की शुरुआत के साथ पुराने फॉर्मेट को फिर से लागू किया जाएगा।
ISL League Update: 163 मुकाबलों का होगा पूरा सीजन

ISL के 2026-27 सीजन में कुल 163 मुकाबले खेले जाने हैं। आठ महीने तक चलने वाले इस कॉम्पटीशन में टीमों को घरेलू मैदान पर खेलने के साथ-साथ अपोनेंट टीमों के मैदान पर भी मुकाबले खेलने होंगे। लीग में कुल 13 टीमों के हिस्सा लेने की प्लानिंग है। हालांकि चर्चिल ब्रदर्स की पार्टनरशिप कुछ जरूरी शर्तों से जुड़ी हुई है। क्लब को पहले निर्धारित रेगुलेटरी रिक्वायरमेंट को पूरा करना होगा और रेलेवेंट अप्रूवल्स हासिल करने होंगे। इसके बाद ही उसकी पार्टनरशिप फाइनल रूप ले सकेगी।
जमशेदपुर FC की जगह चर्चिल ब्रदर्स की एंट्री

चर्चिल ब्रदर्स को अपकमिंग सीजन में जमशेदपुर FC की जगह शामिल किया जाना है। इसके साथ ही ISL एक बार फिर राउंड-रॉबिन और होम-एंड-अवे सिस्टम में खेली जाएगी। लीग स्टेज खत्म होने के बाद प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊपर रहने वाली टीम को ISL शील्ड दी जाएगी। इस टीम को कॉम्पटीशन में टॉप सम्मान के साथ एशियाई क्लब कॉम्पटीशन में भारत का रिप्रेजेंटेशन करने का मौका भी मिलेगा।
प्लेऑफ में टॉप छह टीमों की भिड़ंत

अपकमिंग सीजन में प्लेऑफ सिस्टम की भी वापसी होगी। लीग स्टेज के बाद प्वाइंट्स टेबल में टॉप 6 पोजीशन हासिल करने वाली टीमें ISL कप के लिए नॉकआउट मुकाबलों में उतरेंगी। इस तरह नए सीजन में एक ओर जहां लंबा होम-एंड-अवे लीग स्टेज देखने को मिलेगा, वहीं आखिर में प्लेऑफ के जरिए चैंपियन बनने की रोमांचक जंग भी होगी। ISL 2026-27 का नया सीजन क्लबों के लिए लंबी चुनौती लेकर आएगा। 10 अक्टूबर से शुरू होकर मई 2027 तक चलने वाली यह प्रतियोगिता पारंपरिक फॉर्मेट की वापसी के साथ भारतीय फुटबॉल के लिए एक नए चैप्टर की शुरुआत करेगी।
Read More: स्पेनिश वुमेन फुटबॉलरों के फ्रीज़ किए जाएंगे एग, जानें क्या है इसके पीछे की वजह?

Join Channel