Lionel Messi Farewell: अर्जेंटीना के लिए आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे Lionel Messi, जानें आखरी मैच के लिए कैसे किया गया Convience?
अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी अब अपनी राष्ट्रीय टीम के साथ आखिरी बार मैदान पर नजर आएंगे। 6 अक्टूबर को ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोन्यूमेंटल में अर्जेंटीना और बेनिन के बीच होने वाले फ्रेंडली मुकाबले को मेसी के फेयरवेल मैच के तौर पर रखा गया है। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने भी इस मुकाबले को मेसी की विदाई के लिए तय किया है।
मेसी ने अगस्त में इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि, अर्जेंटीना के फैंस के सामने आखिरी बार खेलने के लिए उन्होंने टीम का इन्विटेशन एक्सेप्ट किया। अब इस खास मुकाबले को लेकर अर्जेंटीना के कोच लियोनल स्कालोनी भी इमोशनल नजर आ रहे हैं।
स्कालोनी बोले- उस दिन आंसू रोकना मुश्किल होगा

लियोनल स्कालोनी ने कहा कि मेसी के फेयरवेल मैच का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने माना कि उस दिन इमोशन्स पर काबू रखना आसान नहीं होगा। स्कालोनी के मुताबिक, वह मेसी की विदाई के लिए टीम के साथ मौजूद रहना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में वह खुद अर्जेंटीना के कोच पद पर रहेंगे या नहीं, यह निश्चित नहीं है, इसलिए उन्होंने मेसी को घरेलू दर्शकों के सामने विदाई दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया। अर्जेंटीना के कोच ने मेसी के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए यह भी कहा कि वह एक बार फिर बैलन डी'ओर के दावेदार हैं।
6 अक्टूबर को होगा मेसी का विदाई मुकाबला

अर्जेंटीना और बेनिन के बीच यह मुकाबला 6 अक्टूबर को ब्यूनस आयर्स के एस्टाडियो मोन्यूमेंटल में खेला जाएगा। इससे पहले अर्जेंटीना 30 सितंबर को बोलिविया और 3 अक्टूबर को बुर्किना फासो के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेलेगा। मेसी को खास तौर पर बेनिन के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया है। इस मैच के लिए मेसी ने खास जर्सी भी पेश की है। इसमें उनके नाम और नंबर-10 को गोल्डन रंग में दिखाया गया है, जिससे यह मुकाबला उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की विदाई को और खास बनाने वाला है।
20 साल से ज्यादा लंबा रहा अर्जेंटीना के साथ सफर

मेसी ने 2005 में अर्जेंटीना के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। करीब दो दशक लंबे करियर में उन्होंने टीम को 2021 कोपा अमेरिका और 2022 फीफा विश्व कप समेत कई बड़ी उपलब्धियां दिलाईं। 2026 विश्व कप में भी अर्जेंटीना ने मेसी की अगुआई में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां उसे स्पेन के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का फैसला किया।
अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल और मैच

मेसी अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने और सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 207 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 125 गोल किए हैं। आठ बार बैलन डी'ओर जीत चुके मेसी अब इंटर मियामी के लिए खेलते हैं। अब 6 अक्टूबर का मुकाबला अर्जेंटीना की जर्सी में उनके लंबे और ऐतिहासिक सफर का अंतिम अध्याय होगा। इस मौके पर मेसी के साथ अर्जेंटीना के 2022 विश्व कप विजेता खिलाड़ियों और उनके परिवारों को भी आमंत्रित किया गया है।

Join Channel