पिता के निधन के बाद पहली बार Lionel Messi ने किया गोल, जानें आसान गोल की बजाय स्टार प्लेयर ने क्यों उठाया जोखिम?
लियोनल मेसी ने मैदान पर वापसी करते ही अपने शानदार खेल से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। इंटर मियामी और फिलाडेल्फिया यूनियन के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 की बराबरी पर खत्म हुआ, लेकिन मैच में सबसे बड़ी चर्चा मेसी के परफॉर्मेंस को लेकर रही। उन्होंने टीम के लिए एक गोल करने के साथ एक असिस्ट भी दर्ज किया।
मेसी ने पहले असिस्ट किया, फिर दागा गोल

दरअसल मैच के 21वें मिनट में मेसी ने बेहतरीन क्रॉस दिया। फिर लुइस सुआरेज ने गेंद को आगे बढ़ाते हुए डेनियल पिंटर तक पहुंचाया, जिन्होंने इंटर मियामी के लिए गोल कर के टीम को बढ़त दिलाई। इसके महज पांच मिनट बाद मेसी ने खुद गोल करके टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। बॉक्स के बाईं ओर गेंद मिलने के बाद उन्होंने अपने बाएं पैर से शानदार शॉट लगाया। गेंद घुमाव लेते हुए गोल के कोने में जा पहुंची और मेसी ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया।
हालांकि इस गोल को करने के दौरान मेसी को एक फाउल गोल भी मिल सकता था, लेकिन उन्होंने फाउल लेने की बजाय खुद गोल पोस्ट की ओर बढ़ते हुए जाकर गोल मारा। आपको बता दें कि लायनल मेसी 39 साल के हैं और ऐसे में उनकी इस तरह की परफॉर्मेंस कई लोगों को पसंद भी आ रही है।
पर वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें खुद को हीरो दिखाना था, इसलिए वो फाउल लेने की बजाय इस उम्र में भी खुद बॉल लेकर गोल पोस्ट की तरफ गोल करने के लिए चले गए। ऐसे सवाल उठने लाज़मी इसलिए भी हैं, क्योंकि अगर मेसी चाहते तो वो फाउल लेकर आराम से गोल कर सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, बल्कि बॉल लेकर खुद की एबिलिटी दिखाते हुए गोल पोस्ट की तरफ दौड़ पड़े।
पिता के निधन के बाद मेसी का पहला गोल

मेसी का यह गोल इमोशनल रूप से भी बेहद खास रहा, क्योंकि उनके पिता जॉर्ज मेसी का 7 अगस्त को निधन हुआ था। पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने की वजह से मेसी ने 8 अगस्त को मॉन्टेरी के खिलाफ इंटर मियामी का मुकाबला मिस किया था। इसके बाद 12 अगस्त को लियोन के खिलाफ वह बतौर सब्स्टीट्यूट मैदान पर उतरे और करीब 45 मिनट खेले। फिलाडेल्फिया के खिलाफ मैच में किया गया गोल उनके पिता के निधन के बाद मेसी का पहला गोल रहा।
इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं मेसी
मेसी मौजूदा मेजर लीग सॉकर सीजन में जबरदस्त फॉर्म में हैं। वह अब तक 17 मैचों में 13 गोल कर चुके हैं और उनके नाम 9 असिस्ट भी हैं। फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार है। इस टीम के खिलाफ छह मुकाबलों में मेसी के नाम अब छह गोल और चार असिस्ट हो गए हैं। इंटर मियामी के लिए यह मुकाबला इसलिए भी जरूरी था क्योंकि टीम इससे पहले लगातार तीन मैच हार चुकी थी। इनमें लीग्स कप में मैक्सिकन क्लबों के खिलाफ मिली दो हार भी शामिल थीं। इससे पहले टीम को नैशविले के खिलाफ 1-4 की करारी शिकस्त भी झेलनी पड़ी थी।
फिलाडेल्फिया ने दूसरे हाफ में पलटा मैच
इंटर मियामी ने मुकाबले में अच्छी शुरुआत करते हुए दो गोल की बढ़त बना ली थी, लेकिन फिलाडेल्फिया यूनियन ने दूसरी ओर शानदार वापसी की। पहले हाफ में इंडियाना वासिलेव ने गोल करके मार्जिन कम किया और स्कोर 1-1 कर दिया। पर दूसरे हाफ के 58वें मिनट में 18 साल के डिफेंडर नील पियरे ने हेडर के जरिए गोल किया और फिलाडेल्फिया को 2-1 की बढ़त दिला दी। हालांकि इंटर मियामी ने बाद में बराबरी का गोल कर मैच को 2-2 पर ला दिया।
मुकाबले के इंजरी टाइम में मैदान के बाहर हुई झड़प के बाद इंटर मियामी के यानिक ब्राइट और फिलाडेल्फिया यूनियन के 16 साल के मिडफील्डर कैवन सुलिवन को रेड कार्ड भी दिखाया गया। ऐसे में आखिरकार दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर मुकाबला खत्म करने में सक्सेसफुल रहीं।
Read More: Arsenal F.C ने Manchester City को चटाई धूल, कम्युनिटी शील्ड जीतकर नए सीजन का किया धमाकेदार आगाज

Join Channel