W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Lionel Messi के कोलकाता कार्यक्रम पर हुई तोड़फोड़ को लेकर हाई कोर्ट सख्त, पुलिस ने रिपोर्ट सौंपने के लिए मांगा और समय- जानें क्यों?

लियोनेल मेसी के कोलकाता कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था की जांच को लेकर राज्य पुलिस ने कलकत्ता हाई कोर्ट से रिपोर्ट सौंपने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त तय की है। यह मामला कार्यक्रम में हुए कुप्रबंधन, दर्शकों की नाराजगी और बाद में हुई तोड़फोड़ से जुड़ा है, जिसकी जांच के लिए पहले ही एक स्वतंत्र समिति गठित की जा चुकी है।
05:49 PM Aug 05, 2026 IST | Rishabh Pandey
लियोनेल मेसी के कोलकाता कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था की जांच को लेकर राज्य पुलिस ने कलकत्ता हाई कोर्ट से रिपोर्ट सौंपने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त तय की है। यह मामला कार्यक्रम में हुए कुप्रबंधन, दर्शकों की नाराजगी और बाद में हुई तोड़फोड़ से जुड़ा है, जिसकी जांच के लिए पहले ही एक स्वतंत्र समिति गठित की जा चुकी है।
lionel messi के कोलकाता कार्यक्रम पर हुई तोड़फोड़ को लेकर हाई कोर्ट सख्त  पुलिस ने रिपोर्ट सौंपने के लिए मांगा और समय  जानें क्यों
Lionel Messi Kolkata Chaos

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान साल्टलेक स्थित विवेकानंद युवा भारतीय क्रीड़ांगन में हुए केओस को लेकर मामला अभी भी कलकत्ता हाई कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में राज्य पुलिस ने घटना से जुड़ी डिटेल्ड रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अदालत से एडिशनल समय की मांग की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी।

Advertisement

Lionel Messi Kolkata Chaos: कार्यक्रम के दौरान फैला था केओस

Lionel Messi's Kolkata GOAT Tour Event Turning Into Total Chaos
Lionel Messi's Kolkata GOAT Tour Event Turning Into Total Chaos (Source: Google)

मेसी के कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में भारी भीड़ और मिसमैनेजमेंट की शिकायतें सामने आई थीं। आयोजन के दौरान फैले केओस को लेकर तत्कालीन खेल मंत्री अरूप विश्वास पर भी कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसी विवाद के बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने एक स्वतंत्र जांच समिति गठित की थी। समिति को निर्देश दिया गया था कि वह कार्यक्रम के दिन स्टेडियम के अंदर हुई सभी घटनाओं की विस्तार से जांच करे। इसके साथ ही अदालत ने पुलिस से भी पूरी घटना पर खुलकर रिपोर्ट पेश करने को कहा था।

Advertisement

पुलिस ने मांगा एडिशनल समय

Lionel Messi's Kolkata visit turned chaotic
Lionel Messi's Kolkata visit turned chaotic (Source: Google)

मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पेश वकील कल्लोल मंडल ने अदालत को बताया कि बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय में हाल ही में प्रशासनिक बदलाव हुए हैं। इसी कारण रिपोर्ट तैयार करने में देरी हुई है, उन्होंने अदालत से रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कुछ और समय देने की डिमांड की, जिसे एक्सेप्ट करते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई 11 अगस्त को तय की।

Advertisement

13 दिसंबर को हुआ था विवाद

Police Case On Lionel Messi Kolkata Chaos
Police Case On Lionel Messi Kolkata Chaos (Source: Google)

गौरतलब है कि पिछले साल 13 दिसंबर को लियोनेल मेसी एक खास कार्यक्रम के लिए कोलकाता पहुंचे थे। इस प्रोग्राम में बड़ी संख्या में फुटबॉल लवर्स शामिल हुए थे, लेकिन केओस के चलते कई दर्शक महंगे टिकट खरीदने के बावजूद मेसी को करीब से नहीं देख पाए। वहीं कार्यक्रम खत्म होने और मेसी के स्टेडियम से निकलने के बाद नाराज फैंस ने विरोध प्रदर्शन किया और स्टेडियम परिसर में तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आईं। अब पूरे मामले की जांच जारी है और अदालत पुलिस की डिटेल्ड रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Read More: क्या 8 अगस्त को शादी करेंगे Cristiano Ronaldo और Georgina Rodriguez!, जानें क्या है वायरल रिपोर्ट्स की सच्चाई?

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×