W3Schools
Advertisement

Lionel Messi ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया सन्यास, 21 साल के शानदार करियर पर लगी रोक

लियोनल मेसी ने 31 अगस्त को तीन पन्नों की चिट्ठी के जरिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया। 21 साल के करियर में उन्होंने अर्जेंटीना के लिए 207 मैच खेले, 125 गोल किए और 68 असिस्ट दर्ज किए। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 वर्ल्ड कप जीता, जबकि 2026 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम को अलविदा कह दिया।
11:15 AM Sep 01, 2026 IST | Rishabh Pandey
लियोनल मेसी ने 31 अगस्त को तीन पन्नों की चिट्ठी के जरिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया। 21 साल के करियर में उन्होंने अर्जेंटीना के लिए 207 मैच खेले, 125 गोल किए और 68 असिस्ट दर्ज किए। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 वर्ल्ड कप जीता, जबकि 2026 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम को अलविदा कह दिया।
lionel messi ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया सन्यास  21 साल के शानदार करियर पर लगी रोक
Lionel Messi Retirement

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। सोमवार, 31 अगस्त को मेसी ने तीन पेजेस की एक पोस्ट शेयर की, जिसके जरिए उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी दी। उनके अचानक लिए गए फैसले से फुटबॉल जगत में कई लोग हैरान है। जुलाई में खत्म हुए 2026 फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, फाइनल मुकाबले में स्पेन के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मेसी ने अपने 21 साल लंबे इंटरनेशनल करियर को खत्म करने का फैसला किया है।

Advertisement

मेसी ने कहा- यह फैसला मेरे लिए बेहद मुश्किल था

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Leo Messi (@leomessi)

अपने संन्यास की अनाउंसमेंट करते हुए मेसी ने कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल के बाद उन्होंने काफी समय तक इस फैसले पर विचार किया। उन्होंने माना कि नेशनल टीम से दूर होने का फैसला उन्हें इमोशनल कर रहा है, लेकिन उनके मुताबिक अब यही सही समय है।

Advertisement

मेसी ने अपनी पोस्ट में दिखाए गए पेजेस में कहा कि उन्होंने अर्जेंटीना की जर्सी के लिए हमेशा पूरी ताकत से खेला है। सिर्फ उन सालों में नहीं, जब टीम ने बड़ी ट्रॉफियां जीतीं। बल्कि उससे पहले के मुश्किल दौर में भी उन्होंने अपना पूरा योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी हमेशा यही कोशिश रही है कि अर्जेंटीना के फैंस को खुशी मिले और उन्हें अपनी नेशनल टीम के साथ-साथ अपने देश पर गर्व महसूस हो।

Advertisement

'अब मेरे पास देने के लिए कुछ नहीं बचा'

Lionel Messi Retirement
Lionel Messi Retirement (Source: Google)

मेसी ने अपने मैसेज में यह भी लिखा कि उनके करियर का एक अहम चैप्टर अब खत्म होने की ओर है। नेशनल टीम के साथ जुड़े रहने को उन्होंने अपने लिए हमेशा खास बताया है। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की टीम का हिस्सा बनना उन्हें पहले भी पसंद था, आज भी पसंद है और आगे भी यह इमोशन उनके अंदर बना रहेगा। हालांकि, उनका मानना है कि उन्होंने टीम के लिए अपना सबकुछ दे दिया है और अब उनके पास देने के लिए और कुछ नहीं बचा।

ऐसा रहा मेसी का इंटरनेशनल करियर

Lionel Messi International Career
Lionel Messi International Career (Source: Google)

लियोनल मेसी ने अगस्त 2005 में अर्जेंटीना के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने नेशनल टीम के लिए कुल 207 मुकाबले खेले और 125 गोल किए। उनके नाम 68 असिस्ट भी दर्ज हैं। उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर कुल 17,120 मिनट मैदान पर बिताए। मेसी के लीडरशिप में अर्जेंटीना ने 2022 फीफा वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। यह उनके करियर की सबसे बड़ी अचीवमेंट में से एक रही। वर्ल्ड कप में भी मेसी का रिकॉर्ड शानदार रहा है, उन्होंने वर्ल्ड कप के 34 मुकाबलों में हिस्सा लिया और 21 गोल किए। अर्जेंटीना की जर्सी में उनका लंबा और ऐतिहासिक सफर अब इंटरनेशनल लेवल पर खत्म हो गया है।

Read More: 41 की उम्र में भी Ronaldo का जलवा कायम, एक और गोल कर के अल नासर को दिलाई शानदार जीत

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×