Mohun Bagan Wins IFA Shield: मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल को हराकर 22वीं बार जीती IFA शील्ड, 50 साल बाद दोहराया ऐतिहासिक कारनामा
मोहन बागान ने अपने आर्क राइवल ईस्ट बंगाल को 1-0 से हराकर एक बार फिर IFA शील्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। गुरुवार को साल्टलेक स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में समीर जेल्कोविच का गोल डिसाइसीव साबित हुआ। उन्होंने मैच के 45वें मिनट में गोल दागकर मोहन बागान को खिताबी जीत दिलाई।
इस जीत के साथ मोहन बागान ने 22वीं बार IFA शील्ड ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम ने करीब 50 साल बाद एक ही सेशन में कोलकाता लीग और IFA शील्ड दोनों खिताब जीतने की अचीवमेंट भी दोहराई। इससे पहले क्लब ने साल 1976 में यह कारनामा किया था।
Mohun Bagan Wins IFA Shield: शुरुआत में ईस्ट बंगाल ने बनाया दबाव

मुकाबले की शुरुआत में ईस्ट बंगाल ने अटैकिंग खेल दिखाया और मोहन बागान पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, धीरे-धीरे मोहन बागान ने भी जवाबी हमले तेज किए और विरोधी टीम के गोलपोस्ट पर दबाव बढ़ाना शुरू कर दिया। फिर मैच के पहले हाफ के आखिरी मिनटों में मोहन बागान को इसका फायदा मिला। 45वें मिनट में ईस्ट बंगाल के गोलकीपर से हुई गलती के बाद गेंद साहल के पास पहुंची। साहल ने गेंद जेल्कोविच की ओर बढ़ाई, जिन्होंने शानदार फिनिशिंग करते हुए उसे गोल में बदल दिया। इस गोल ने मोहन बागान को 1-0 की बढ़त दिला दी, जो आखिर तक कायम रही।
लगातार दूसरे साल फाइनल में ईस्ट बंगाल को दी मात

मोहन बागान ने इस जीत के साथ IFA शील्ड फाइनल में ईस्ट बंगाल पर अपना दबदबा भी बरकरार रखा। टीम ने साल 2025 के बाद 2026 में भी खिताबी मुकाबले में अपने कॉम्पटीटर्स को शिकस्त दी। 22वीं बार ट्रॉफी जीतने के साथ मोहन बागान ने अपने गौरवशाली इतिहास में एक और अचीवमेंट जोड़ ली। वहीं, एक ही सेशन में कोलकाता लीग और IFA शील्ड दोनों खिताब जीतना क्लब के लिए खास अचीवमेंट रही, जिसे दोहराने में उसे पांच दशक लग गए।

Join Channel