W3Schools
Advertisement

Pedro Rodríguez Retirement: 39 की उम्र में पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, बार्सिलोना से स्पेन तक जीते थे बड़े खिताब

पेड्रो रोड्रिग्ज ने 39 साल की उम्र में करीब दो दशक लंबे शानदार करियर के बाद पेशेवर फुटबॉल से संन्यास ले लिया। बार्सिलोना, चेल्सी और स्पेन के लिए खेलते हुए उन्होंने चैंपियंस लीग, फीफा विश्व कप और यूरोपीय चैंपियनशिप समेत कई बड़े खिताब जीते। स्पेन के साथ 2010 विश्व कप और 2012 यूरो कप जीतने वाले पेड्रो ने लाजियो के साथ अपना आखिरी सीजन खेला था।
05:53 PM Oct 08, 2026 IST | Rishabh Pandey
पेड्रो रोड्रिग्ज ने 39 साल की उम्र में करीब दो दशक लंबे शानदार करियर के बाद पेशेवर फुटबॉल से संन्यास ले लिया। बार्सिलोना, चेल्सी और स्पेन के लिए खेलते हुए उन्होंने चैंपियंस लीग, फीफा विश्व कप और यूरोपीय चैंपियनशिप समेत कई बड़े खिताब जीते। स्पेन के साथ 2010 विश्व कप और 2012 यूरो कप जीतने वाले पेड्रो ने लाजियो के साथ अपना आखिरी सीजन खेला था।
pedro rodríguez retirement  39 की उम्र में पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा  बार्सिलोना से स्पेन तक जीते थे बड़े खिताब
Pedro Rodríguez Retirement

स्पेन के स्टार फुटबॉलर और बार्सिलोना व चेल्सी के एक्स विंगर पेड्रो रोड्रिग्ज ने 39 साल की उम्र में पेशेवर फुटबॉल से संन्यास लेने का फैसला किया है। करीब 20 साल लंबे करियर में पेड्रो ने क्लब और देश दोनों के लिए कई बड़ी अचीवमेंट्स हासिल कीं हैं। उनके करियर में फीफा विश्व कप, यूरोपीय चैंपियनशिप और यूईएफए चैंपियंस लीग जैसे रेपुटेटेड खिताब शामिल रहे।

Advertisement

पेड्रो ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने अपने करियर के खास पलों का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अब उन्हें लगा कि जिंदगी में आगे बढ़ने और एक नया चैप्टर शुरू करने का समय आ गया है। लाजियो के साथ 2024-25 सीजन खत्म होने के बाद वह किसी अन्य क्लब से नहीं जुड़े थे।

Advertisement

Pedro Rodríguez Retirement: 17 साल की उम्र में बार्सिलोना से जुड़े

Pedro Rodríguez Retirement
Pedro Rodríguez Retirement (Source: Google)

पेड्रो का फुटबॉल सफर टेनेरिफ से शुरू हुआ, जिसके बाद महज 17 साल की उम्र में वह बार्सिलोना की युवा अकादमी में शामिल हो गए। उन्होंने क्लब की अलग-अलग युवा टीमों में खेलने के बाद बार्सिलोना बी का रुख किया और 2007-08 सीजन में सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया। फिर साल 2009 में उन्होंने बार्सिलोना के साथ अपना पहला प्रोफेशनल कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। इसके बाद उन्होंने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली और दुनिया के टॉप खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए कई यादगार परफॉर्मेंस किए।

Advertisement

एक ही सीजन में छह कॉम्पटीशन्स में गोल

Pedro Rodríguez Six Goals In One Competition
Pedro Rodríguez Six Goals In One Competition (Source: Google)

2009-10 का सीजन पेड्रो के करियर के सबसे खास दौर में से एक रहा। वह बार्सिलोना के इतिहास में एक ही सीजन में क्लब द्वारा खेले गए सभी छह ऑफिशियल टूर्नामेंट में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने ला लीगा, कोपा डेल रे, चैंपियंस लीग, स्पेनिश सुपर कप, यूईएफए सुपर कप और क्लब विश्व कप में गोल दागे। इस अचीवमेंट ने उन्हें फुटबॉल जगत में एक अलग पहचान दिलाई।

चैंपियंस लीग फाइनल में यादगार गोल

Champions League Final Goal
Champions League Final Goal (Source :Google)

पेड्रो के करियर का एक सबसे यादगार पल 2011 में आया। वेम्बली में मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ चैंपियंस लीग फाइनल में उन्होंने बार्सिलोना की ओर से पहला गोल किया। बार्सिलोना ने इस मुकाबले को 3-1 से जीतकर चैंपियंस लीग का खिताब अपने नाम किया। यह जीत पेड्रो के क्लब करियर की बड़ी अचीवमेंट में शामिल रही।

चेल्सी और इटली में भी बनाया नाम

Pedro Rodriguez In Spain And Italy
Pedro Rodriguez In Spain And Italy (Source: Google)

2015 में पेड्रो ने बार्सिलोना से विदाई लेकर इंग्लिश क्लब चेल्सी का दामन थामा। इंग्लैंड में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने क्लब के साथ महत्वपूर्ण खिताब जीते। इसके बाद पेड्रो इटली पहुंचे, जहां उन्होंने रोमा और लाजियो जैसी टीमों का रिप्रेजेंटेशन किया। लाजियो के साथ 2024-25 सीजन उनका आखिरी क्लब सीजन रहा। इसके बाद उन्होंने किसी अन्य टीम के साथ कॉन्ट्रेक्ट नहीं किया।

स्पेन के साथ वर्ल्ड कप और यूरो कप की जीत

Pedro Rodríguez Wins World Cup
Pedro Rodríguez Wins World Cup (Source: Google)

पेड्रो का इंटरनेशनल करियर भी उनकी क्लब अचीवमेंट की तरह शानदार रहा। वह स्पेन की उस ऐतिहासिक टीम का हिस्सा थे, जिसने 2010 में दक्षिण अफ्रीका में ऑर्गनाइज़ फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके दो साल बाद 2012 में स्पेन ने यूरोपीय चैंपियनशिप भी अपने नाम की और पेड्रो इस विजेता टीम का हिस्सा रहे। इस तरह उनके करियर में वर्ल्ड कप और यूरो कप जैसे दो बड़े इंटरनेशनल खिताब भी शामिल हो गए।

करीब दो दशक के करियर का हुआ अंत

Pedro Rodrigues Career
Pedro Rodrigues Career (Source: Google)

39 साल की उम्र में पेड्रो रोड्रिग्ज ने अपने करीब दो दशक लंबे पेशेवर करियर को विराम दे दिया है। बार्सिलोना की युवा अकादमी से शुरुआत करने वाले पेड्रो ने चेल्सी, रोमा और लाजियो जैसे बड़े क्लबों के लिए खेला और स्पेन के साथ विश्व कप व यूरोपीय चैंपियनशिप भी जीती। अब मैदान पर पेड्रो नजर नहीं आएंगे, लेकिन उनके गोल, खिताब और बार्सिलोना से लेकर स्पेन तक के शानदार प्रदर्शन फुटबॉल फैंस की यादों में हमेशा बने रहेंगे।

Read More: Lionel Messi Farewell Match: Lionel Messi ने अर्जेंटीना के लिए इंटरनेशनल करियर को कहा अलविदा, आखिरी मैच में भी दिखाया अपना जलवा

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×