W3Schools
Advertisement

Lionel Messi के पिता को श्रद्धांजलि देना रोड्रिगो डी पॉल को पड़ा महंगा, जानें खास दोस्त को इसकी क्या सजा मिली?

इंटर मियामी के रोड्रिगो डी पॉल ने मॉन्टेरी के खिलाफ गोल करने के बाद लियोनल मेसी की नंबर-10 जर्सी दिखाकर उनके दिवंगत पिता जॉर्ज मेसी को श्रद्धांजलि दी। जर्सी उतारने पर उन्हें रेफरी ने येलो कार्ड दिखाया। डी पॉल के गोल के बावजूद इंटर मियामी को मॉन्टेरी के हाथों 2-1 से हार मिली। इस हार के बाद टीम के लीग्स कप के नॉकआउट चरण में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है।
04:37 PM Aug 10, 2026 IST | Rishabh Pandey
इंटर मियामी के रोड्रिगो डी पॉल ने मॉन्टेरी के खिलाफ गोल करने के बाद लियोनल मेसी की नंबर-10 जर्सी दिखाकर उनके दिवंगत पिता जॉर्ज मेसी को श्रद्धांजलि दी। जर्सी उतारने पर उन्हें रेफरी ने येलो कार्ड दिखाया। डी पॉल के गोल के बावजूद इंटर मियामी को मॉन्टेरी के हाथों 2-1 से हार मिली। इस हार के बाद टीम के लीग्स कप के नॉकआउट चरण में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है।
lionel messi के पिता को श्रद्धांजलि देना रोड्रिगो डी पॉल को पड़ा महंगा  जानें खास दोस्त को इसकी क्या सजा मिली
Rodrigo De Paul Punishment For Pay Tribute To Messi Father

इंटर मियामी और मॉन्टेरी के बीच लीग्स कप के ग्रुप स्टेज मुकाबले में एक इमोशनल पल देखने को मिला। दरअसल लियोनल मेसी के करीबी दोस्त और अर्जेंटीना के स्टार मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल ने गोल करने के बाद अपने दोस्त के दिवंगत पिता जॉर्ज मेसी को खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी। हालांकि, इस सेलिब्रेशन के दौरान उन्हें रेफरी की कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

Advertisement

Rodrigo De Paul Punishment For Pay Tribute To Messi Father: गोल के बाद दिखाई मेसी की नंबर-10 जर्सी

मुकाबले के 32वें मिनट में रोड्रिगो डी पॉल ने करीब 25 गज की दूरी से शानदार गोल करके इंटर मियामी को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि गोल के तुरंत बाद उन्होंने अपनी मैच जर्सी उतार दी। डी पॉल ने अपनी जर्सी के नीचे लियोनल मेसी की मशहूर नंबर-10 वाली जर्सी पहन रखी थी। उन्होंने उस जर्सी की ओर इशारा करते हुए अपना सेलिब्रेशन किया। इसी वजह से इसे मेसी के पिता जॉर्ज मेसी के निधन पर श्रद्धांजलि के तौर पर देखा गया। हालांकि, खेल के रूल्स के मुताबिक जर्सी उतारने पर रेफरी ने डी पॉल को येलो कार्ड दिखा दिया।

Advertisement

पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने अर्जेंटीना पहुंचे मेसी

Lionel Messi On Last Rites Of His Father
Lionel Messi On Last Rites Of His Father (Source: Google)

लियोनल मेसी इस मुकाबले में इंटर मियामी की टीम का हिस्सा नहीं थे। वह अपने पिता जॉर्ज मेसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अर्जेंटीना गए हुए हैं। ऐसे में डी पॉल का यह सेलिब्रेशन अपने करीबी दोस्त के प्रति सपोर्ट और संवेदना जाहिर करने का इमोशनल तरीका था। डी पॉल और मेसी की दोस्ती काफी पुरानी है, दोनों अर्जेंटीना की नेशनल टीम के लिए लंबे समय से साथ खेलते आए हैं और मैदान के बाहर भी उनकी गहरी दोस्ती किसी से छिपी नहीं है।

Advertisement

मेसी के करियर में जॉर्ज मेसी का रहा बड़ा योगदान

George Messi In Lionel Messi Career
George Messi In Lionel Messi Career (Source: Google)

जॉर्ज मेसी ने लियोनल के फुटबॉल करियर को बनाने में काफी अहम रोल निभाया था। वह लंबे समय तक अपने बेटे के एजेंट रहे और उनके करियर से जुड़े कई बिज़नेस के मामलों को भी संभालते थे। जब मेसी कम उम्र के थे, तब जॉर्ज उनके साथ बार्सिलोना गए थे। वहीं लियोनल ने क्लब की रेपुटेटेड युवा अकादमी ला मासिया में ट्रायल दिया था। जॉर्ज खुद भी फुटबॉल खेल चुके थे और न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज की युवा टीम तक पहुंचे थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपने बेटे के करियर पर ध्यान केंद्रित किया। आपको बता दें कि मेसी ने साल 2005 में सीनियर फुटबॉल में डेब्यू किया और इसके बाद दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई। उन्होंने आठ बैलन डी'ओर अवॉर्ड जीते और 2022 में अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप का खिताब भी दिलाया।

डी पॉल के गोल के बावजूद इंटर मियामी को मिली हार

Inter Miami Gets Defeat
Inter Miami Gets Defeat (Source: Google)

डी पॉल के गोल से इंटर मियामी ने मुकाबले की शुरुआत शानदार तरीके से की थी, लेकिन दूसरे हाफ में मॉन्टेरी ने जोरदार वापसी की। फिर 47वें मिनट में ह्यूगो क्यूपर्स ने गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इंटर मियामी ने इसके बाद बढ़त हासिल करने की कोशिश की, लेकिन मैच के आखिरी मिनट में मॉन्टेरी ने बाजी पलट दी। 90वें मिनट में डिएगो रोसी ने डिसाइसीव गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 से जीत दिला दी।

इंटर मियामी के लिए बढ़ी नॉकआउट की मुश्किल

Inter Miami In Knockout Match
Inter Miami In Knockout Match (Source: Google)

इस हार ने इंटर मियामी की लीग्स कप के नॉकआउट स्टेज में पहुंचने की राह मुश्किल कर दी है। 2023 में इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुकी मियामी पिछले सीजन फाइनल तक भी पहुंची थी। हालांकि, इस बार 18 टीमों वाले ग्रुप में एक मुकाबला बाकी रहते उसके लिए अगले दौर में जगह बनाना मुश्किल हो गया है। टीम को अब अपने आखिरी मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के साथ नतीजो के भी अपनी ओर आने की उम्मीद करनी होगी।

Read More: Lionel Messi के पिता जॉर्ज मेसी का हुआ निधन, LA Liga की राइवल टीम्स ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×