Tiger Shroff करेंगे नई पारी की शुरूआत, Mumbai FC से जुड़कर प्रोफेशनल फुटबॉल में रखेंगे कदम!
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अब सिर्फ फिल्मों और फिटनेस ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल फुटबॉल में भी अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। टाइगर को मुंबई फुटबॉल क्लब (Mumbai FC) की टीम में शामिल कर लिया गया है, जिसके साथ वो एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप में खेलते नजर आ सकते हैं।
Tiger Shroff Become Footballer: Mumbai FC ने की ऑफिशियल पुष्टि
View this post on Instagram
मुंबई एफसी के डायरेक्टर जोहेब खान ने सोमवार को पुष्टि करी कि टाइगर श्रॉफ का नाम टीम के स्क्वॉड में दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि क्लब टाइगर की पार्टनरशिप को लेकर सभी जरूरी तैयारियां कर रहा है।
सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम
जोहेब खान के मुताबिक, टाइगर की पॉपुलैरिटी को देखते हुए खासकर टियर-2 और टियर-3 शहरों में एडिशनल सुरक्षा की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि एक्टर की मौजूदगी से बड़ी तदात में फैंस स्टेडियम पहुंच सकते हैं, जिससे भीड़ और अव्यवस्था की सिचुएशन बन सकती है।
टीम के साथ कर रहे हैं ट्रेनिंग

क्लब के मुताबिक, टाइगर फिलहाल टीम के साथ रेगुलर प्रैक्टिस कर रहे हैं। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि वो किस मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे, लेकिन उम्मीद है कि डूरंड कप के दौरान उनका प्रोफेशनल फुटबॉल डेब्यू हो सकता है।
डेब्यू का इंतजार

लंबे समय से यह चर्चा थी कि टाइगर श्रॉफ डूरंड कप में खेलते नजर आ सकते हैं। अब क्लब की ऑफिशियल पुष्टि के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि उनके पहले मैच की तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन अब फैंस को उस पल का इंतजार है, जब टाइगर श्रॉफ पहली बार प्रोफेशनल फुटबॉलर के तौर पर मैदान में उतरेंगे।
Read More: Real Madrid जल्द कर सकता है Yan Diomande को साइन, ट्रांसफर की रकम सुन उड़ जाएंगे आपके होश

Join Channel