W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Fifa के नए बिजनेस प्लान पर UEFA ने किया विरोध, कहा- 'फुटबॉल की आत्मा बिकाऊ नहीं'

फीफा की नई कंपनी फीफा फॉरवर्ड एंटरप्राइज (FFE) बनाने की योजना को लेकर यूईएफए ने कड़ा विरोध जताया है। फीफा इस कंपनी में हिस्सेदारी बेचकर 4.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाना चाहती है, जिसे 211 सदस्य देशों में बांटा जाएगा। यूईएफए का कहना है कि इस योजना से होने वाले फायदे स्पष्ट नहीं हैं और फुटबॉल को व्यावसायिक संपत्ति की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। संगठन ने जोर देकर कहा कि 'फुटबॉल की आत्मा बिकाऊ नहीं है।'
05:38 PM Jul 29, 2026 IST | Rishabh Pandey
फीफा की नई कंपनी फीफा फॉरवर्ड एंटरप्राइज (FFE) बनाने की योजना को लेकर यूईएफए ने कड़ा विरोध जताया है। फीफा इस कंपनी में हिस्सेदारी बेचकर 4.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाना चाहती है, जिसे 211 सदस्य देशों में बांटा जाएगा। यूईएफए का कहना है कि इस योजना से होने वाले फायदे स्पष्ट नहीं हैं और फुटबॉल को व्यावसायिक संपत्ति की तरह नहीं देखा जाना चाहिए। संगठन ने जोर देकर कहा कि 'फुटबॉल की आत्मा बिकाऊ नहीं है।'
fifa के नए बिजनेस प्लान पर uefa ने किया विरोध  कहा   फुटबॉल की आत्मा बिकाऊ नहीं
UEFA Opposes Fifas New Business Plan

वर्ल्ड फुटबॉल की सुप्रीम बॉडी फीफा की नई कॉमर्शियल प्लानिंग को लेकर अब नया विवाद शुरू हो गया है। फीफा द्वारा फीफा फॉरवर्ड एंटरप्राइज (FFE) नाम की नई कंपनी बनाने की अनाउंसमेंट के बाद यूरोपियन फुटबॉल फेडरेशन (UEFA) ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। यूईएफए का कहना है कि इस प्लानिंग से खेल को क्या फायदा होगा, यह साफ नहीं है।

Advertisement

क्या है फीफा की नई योजना?

FIFA's New Plan
FIFA's New Plan (Source: Google)

फीफा अपने कमर्शियल और इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े कामों को एक अलग कंपनी के तहत ऑपरेट करना चाहती है। इसके लिए वह FFE में हिस्सेदारी बेचकर लगभग 4.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाने की प्लानिंग बना रही है। फीफा का कहना है कि इस इन्वेस्टमेंट से मिलने वाला अमाउंट उसके 211 सदस्य देशों के बीच बांटा जाएगा, ताकि वे अपने फुटबॉल डेवेलपमेंट इवेंट और बाकी जरूरतों पर इसका इस्तेमाल कर सकें।

Advertisement

संचालन का नियंत्रण रहेगा फीफा के पास

FIFA Have Control of operations
FIFA Have Control of operations (Source: Google)

प्लानिंग के मुताबिक, फुटबॉल कॉम्पटीशन, मैच कैलेंडर, खेल ऑप्रेशन और खेल से जुड़े सभी महत्वपूर्ण डिसीज़न का अधिकार फीफा के पास ही रहेगा। वहीं, नई कंपनी के कमर्शियल और इवेंट ऑपरेशंस में पर्सनल इन्वेस्टर्स को लिमिटेड हिस्सेदारी दी जाएगी।

Advertisement

UEFA Opposes Fifas New Business Plan: यूईएफए ने जताई गंभीर चिंता

UEFA Opposes Fifas New Business Plan
UEFA Opposes Fifas New Business Plan (Source: Google)

यूईएफए ने इस प्रस्ताव का विरोध करते हुए कहा कि यह ऐसा कदम है, जो खेल के फंडामेंटल प्रिंसीपल्स को प्रभावित कर सकता है। संगठन के मुताबिक, इस फैसले के दूरगामी रिजल्ट हो सकते हैं और इसलिए सभी स्टेकहोल्डर—लीग, क्लब, खिलाड़ी, फैंस, सरकारें और फुटबॉल से जुड़े बाकी पार्टीज़ को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

यूईएफए ने अपने बयान में यह भी कहा कि फुटबॉल किसी एक इन्सटीट्यूशन की पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं है, इसलिए इसे बिजनेस की हिस्सेदारी के रूप में बेचने का अधिकार किसी के पास नहीं होना चाहिए। संगठन का मानना है कि जब यह साफ नहीं है कि इस प्लानिंग से असल में फाइनेंशियली फायदा किसे मिलेगा, तब तक इस तरह का कदम सही नहीं माना जा सकता।

Read More: Tiger Shroff करेंगे नई पारी की शुरूआत, Mumbai FC से जुड़कर प्रोफेशनल फुटबॉल में रखेंगे कदम

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×