Uruguay Vs India Friendly Match: ब्राजील से मिली हार के बाद उरुग्वे से भिड़ेगा भारत, खालिद जमील ने दिया खास मैसेज
ब्राजील के खिलाफ 0-4 की हार के बाद इंडियन फुटबॉल टीम अब उरुग्वे के खिलाफ इंटरनेशनल फ्रैंडली मैच में अपनी चुनौती पेश करेगी। मंगलवार को होने वाले इस मैच से पहले इंडियन टीम के मेन कोच खालिद जमील ने खिलाड़ियों को पूरे 90 मिनट तक फोक्सड रहने की सलाह दी है। उनका मानना है कि उरुग्वे जैसी मजबूत टीम के खिलाफ छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है।
Uruguay Vs India Friendly Match: हार को भूलकर आगे बढ़ने पर जोर

खालिद जमील ने कहा कि ब्राजील के खिलाफ मिली हार पर ज्यादा सोचने का कोई फायदा नहीं है। अब टीम का पूरा ध्यान उरुग्वे के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उरुग्वे एक मजबूत टीम है और अगर भारत ने मुकाबले की शुरुआत में ही गोल गंवा दिया तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। टीम अटैक के साथ-साथ डिफेंस में भी मजबूत है, इसलिए भारतीय खिलाड़ियों को मैच की सिचुएशन के मुताबिक अपनी प्लानिंग में बदलाव करना होगा। कोच के मुताबिक, इंडियन टीम के खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक दोनों तौर से इस चैलेंज के लिए तैयार हैं।
रायन विलियम्स ने भी जताया भरोसा

ब्राजील के खिलाफ इंडियन टीम की ओर से इफेक्टिव प्रदर्शन करने वाले रायन विलियम्स ने भी उरुग्वे के खिलाफ पॉज़ीटिव सोच के साथ मैदान पर उतरने की बात कही है। उन्होंने कहा कि टीम का मेन टारगेट सिर्फ नतीजे पर ध्यान देने के बजाय अपना बेस्ट प्रदर्शन करना है। विलियम्स के अनुसार, भारत ने ब्राजील जैसी मजबूत टीम को भी कई मौकों पर दबाव में डालने में सफलता हासिल की थी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ समय पहले तक लोगों ने इंडियन टीम से इतनी अटैकिंग फुटबॉल की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन टीम अब लगातार अपने खेल में सुधार करने की कोशिश कर रही है।
उरुग्वे के खिलाड़ियों ने किया कोलकाता का दौरा

मैच से पहले उरुग्वे की टीम ने रविवार को कोलकाता में समय बिताया और शहर के कई पॉपुलर जगहों का दौरा किया। टीम ने विक्टोरिया मेमोरियल और सेंट पॉल्स कैथेड्रल का टूर किया। इसके बाद उरुग्वे के खिलाड़ी ईडन गार्डन्स पहुंचे, जहां उन्होंने क्रिकेट में भी हाथ आजमाया। लुकास तोरेरा ने गेंदबाजी की, जबकि डार्विन नुनेज बल्लेबाजी करते नजर आए। अब दोनों टीमों की नजर मंगलवार को होने वाले मुकाबले पर है, जहां भारत ब्राजील के खिलाफ मिली हार को पीछे छोड़कर उरुग्वे के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।

Join Channel