Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

स्वस्थ संतान के लिए गर्भवती महिला अपने पास जरूर रखें ये 3 चीज

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपना पूरा ध्‍यान रखना चाहिए। उन्‍हें हर उस बात का ख्‍याल रखना चाहिए जिससे उनका और उनके होने वाले बच्‍चे का स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा बना रहे।

09:19 AM Feb 16, 2022 IST | Desk Team

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपना पूरा ध्‍यान रखना चाहिए। उन्‍हें हर उस बात का ख्‍याल रखना चाहिए जिससे उनका और उनके होने वाले बच्‍चे का स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा बना रहे।

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपना पूरा ध्‍यान रखना चाहिए। उन्‍हें हर उस बात का ख्‍याल रखना चाहिए जिससे उनका और उनके होने वाले बच्‍चे का स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा बना रहे। इनमें कई छोटी-बड़ी बातें आती जिनका गर्भवती महिला को बहुत ध्‍यान रखना पड़ता है। इसमें न सिर्फ खान-पान आता है बल्कि रहन-सहन भी शामिल होता है। 
Advertisement
गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को अपने घर वास्तु में कुछ बदलाव करना चाहिए। गर्भवती महिला को अपने बेडरूम में कुछ बदलाव करना चाहिए, क्‍योंकि इसका सीधा असर आपके होने वाले बच्‍चे पड़ता है।
ऐसा माना जाता है कि घर में वास्तु शास्त्र के हिसाब से अगर कुछ चीजों में बदलाव किया जाए तो महिला और बच्चे के भविष्य के लिए शुभ होता है। वास्तु के अनुसार गर्भवती महिला को उसके आसपास रखी चीजों का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव मां और होने वाले बच्चे पर सबसे ज्‍यादा पड़ता है। तो आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने बेडरूम में क्‍या-क्‍या रखना चाहिए। 
मोर पंख -ऐसा माना जाता है कि मोर पंख से सकारात्मक ऊर्जा आती है। कमरे में मोर पंख रखना मां और होने वाले बच्चे के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिला को अपने बेडरूम में मोर पंख जरूर रखना चाहिए।
पीले चावल -पीले चावलों को शुभ माना जाता हैं। चावल मां लक्ष्मी और पीला रंग भगवान विष्णु को अतिप्रिय हैं। वास्तु के अनुसार गर्भवती महिला के कमरे में पीले चावल रखना शुभ होता है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिला के कमरे में पीले चावल रखने से मां और होने वाले बच्चे पर किसी तरह की नेगेटिविटी का असर नहीं होता है। इसके साथ ही मां और बच्चे पर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। 
श्रीकृष्ण के बाल रूप की फोटो– प्रेग्नेंट महिला को अपने कमरे में श्रीकृष्ण के बाल रूप की फोटो जरूर लगानी चाहिए। अगर अपने कमरे मे ना लगा सके तो अपने पास जरुर रखें। गर्भवती महिला चाहे तो इन में से कोई भी एक चीज अपने पास रख सकती है।
Advertisement
Next Article