टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पहली बार Arjun Kapoor ने Malaika Arora संग कंफर्म किया ब्रेकअप, बोले- मैं तो सिंगल हूं

अर्जुन कपूर ने मलाइका संग अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने पैप्स के सामने अपने आप को सिंगल बताया।

06:30 AM Oct 29, 2024 IST | Anjali Dahiya

अर्जुन कपूर ने मलाइका संग अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने पैप्स के सामने अपने आप को सिंगल बताया।

सिंघम अगेन के विलेन अर्जुन कपूर ने आखिरकार ब्रेकअप को लेकर रिएक्ट किया है. पिछले कुछ समय से लगातार चल रहा था कि मलाइका अरोड़ा संग उनका रिश्ता टूट गया है. अब पहली बार अर्जुन कपूर ने कहा कि वह सिंगल हैं. सोमवार को अर्जुन कपूर राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में पहुंचे. इन दिनों वह सिंघम अगेन के चलते चर्चा में हैं. वह रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म में विलेन की भूमिका में हैं. ये पहला मौका होगा जब अर्जुन कपूर पर्दे पर खलनायक की भूमिका निभाएंगे. ये फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है.

Advertisement

अर्जुन ने शेयर किया था क्रिप्टिक पोस्ट

अर्जुन कपूर ने हाल ही में मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी जिससे ये अटकलें और भी तेज हो गई थीं। एक तरफ जहां अर्जुन को इस दिन एक्ट्रेस को बर्थडे विसेज देनी चाहिए तो वहां उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया जोकि फिल्म द लायन किंग की कुछ लाइनें थीं। अर्जुन ने लिखा,”कभी मत भूलिए कि आप कौन हैं – द लायन किंग।”

लोगों ने दोनों के रिलेशनशिप को लेकर उठाए सवाल

वहीं मलाइका अरोड़ा ने इस मामले में फिलहाल चुप्पी बनाई हुई है। एक तरफ जहां कई लोगों ने उनके प्यार का समर्थन किया, वहीं कुछ उनके बीच के ऐज गैप को लेकर सवाल उठाते रहते थे। साल 2017 में अरबाज से तलाक के बाद सार्वजनिक तौर पर उन्होंने बहुत अधिक ट्रोलिंग का सामना किया। हालांकि एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा था कि उन्हें अब इन नेगेटिव कमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता।

सिंघम अगेन में नजर आएंगे एक्टर

वहीं अर्जुन कपूर की फिल्मों की बात करें तो एक्टर आने वाले समय में रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे। एक्टर इस फिल्म में एक खलनायक की भूमिका अदा करेंगे। उनके अलावा इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण औ करीना कपूर खान भी नजर आएंगी। फिल्म 1 नवंबर को दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement
Next Article