CAA को सुप्रीम कोर्ट में भाकपा भी देगी चुनौती : डी राजा
भाकपा की ओर पार्टी महासचिव डी राजा उच्चतम न्यायालय में सीएए की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिका दायर करेंगे।
11:47 AM Dec 18, 2019 IST | Desk Team
Advertisement
भाकपा ने भी संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने का फैसला किया है। भाकपा की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार पार्टी महासचिव डी राजा उच्चतम न्यायालय में सीएए की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिका दायर करेंगे।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि सोमवार को माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने भी कहा था कि उनकी पार्टी इस कानून को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगी। भाकपा ने कहा कि धार्मिक आधार पर तीन देशों के शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने वाला यह कानून धार्मिक आधार पर भेदभाव करता है। यह संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है, इसलिये पार्टी सीएए को चुनौती देगी।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि सीएए के तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हुये हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और इसाई समुदाय के 31 दिसंबर 2014 तक भारत आये शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है।
Advertisement