भारत में पहली बार कोई राजनीतिक दल खेत खलिहान के भागीदारी से चुनावी मेनिफेस्टो तैयारी करेगी : BJP
NULL
08:03 PM Feb 04, 2019 IST | Desk Team
पटना : प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर आज भाजपा मुख्यालय से एक मास तक चलने वाले व्यापक अभियान संकल्प पत्र, भारत के मन की बात, मोदी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर दोनों ने संकल्प रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ज्ञात हो कि संकल्प पत्र को तैयार करने के व्यापक अभियान हेतु लोगों के सुझावों को इकठ्ठा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सात माध्यमों- वेबसाईट, व्हाट्सअप, ई-मेल, मिस्ड कॉल, 300 से अधिक संकल्प रथ, सुझाव पेटियों और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स से देश की लगभग 10 करोड़ जनता से सुझाव एकत्रित करने की अनूठी पहल शुरू की है। इस अवसर पर संकल्प रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर श्री राय ने कहा कि सरकार में जनता की भागीदारी का श्भारत के मन की बात, मोदी के साथष् यह कार्यक्रम देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का अनूठा प्रयोग है। हमने इस प्रयोग से अपने संकल्प पत्र का लोकतंत्रिकरण करने का प्रयत्न किया है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि देश के आम नागरिक कैसा भारत चाहते हैं, न्यू इंडिया के लिए उनकी परिकल्पना क्या है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार से उनकी क्या अपेक्षाएं हैं और उनके पास सरकार के लिए क्या-क्या सुझाव हैं, इसे जानने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प पत्र- भारत के मन की बात, मोदी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की है। सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी ने कहा कि वेबसाइट, व्हाट्सअप, ई-मेल, मिस्ड कॉल नंबर 6357171717, 300 से अधिक संकल्प रथ, सुझाव पेटियों और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स के माध्यम से अर्थात्सात माध्यमों से भारतीय जनता पार्टी ने आज से एक महीने तक देश के लगभग 10 करोड़ लोगों से जन संपर्क के महा.अभियान की शुरुआत की है।इन सभी माध्यमों से एकत्रित सुझावों को संकलित किया जाएगा और फिर राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर कैटेगराइज्ड कर इसे राजनाथ सिंह जी की अध्यक्षता में गठित संकल्प समिति संकल्प पत्र के रूप में देश की जनता के सामने ले जायेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए बिहार भाजपा के अध्यक्ष ने भाजपा के इस कार्यक्रम को अनूठा प्रयोग बताया।
उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता 300 संकल्प रथ, लगभग 7700 सुझाव पेटियों के साथ लगभग 4000 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे और लोगों के सुझाव को एकत्रित करेंगे। सुझावों के संकलन के लिए राज्य में 20 लोगों की टीम गठित की गयी है, जो अपने सुझाव केंद्र को भेजेंगे, जहां फिर 30 लोगों की टीम इसकी समीक्षा करेगी। पूरे संकल्प पत्र को 12 विभागों में बांटा गया है, जिसमें किसानों, युवाओं, महिला सशक्तिकरण, समावेशी विकास, गुड गवर्नेंस, अर्थव्वयस्था, आधारभूत निर्माण, शिक्षा और कौशल विकास, सांस्कृतिक धरोहर और कामकाजी वर्ग आदि जैसे मुद्दे केंद्र में है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस मौके पर भाजपा को अलग तरह का राजनैतिक दल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी विद अ डिफरेंस है और इसका आंतरिक लोकतंत्र बहुत मजबूत है। बाकी पार्टियों के लिए चुनाव भले ही किसी तरह सत्ता प्राप्ति का जरिया है, लेकिन भाजपा के लिए यह जनसंपर्क और लोकतंत्रीकरण का जरिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत रखा क्योंकि इसका मानना है कि अगर पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं तो फिर वह पार्टी देश का क्या भला करेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा वोट बैंक का सृजन करनेवाली, पारिवारिक पार्टी नहीं, बल्कि विचारधारा के आधार पर जनमत का निर्माण करनेवाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए चुनाव का उद्देश्य देश के हर नागरिक से संपर्क करना, देश के हर नागरिक तक पार्टी के कार्यक्रमों और पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना, इसके माध्यम से जनमत का संग्रह करना और जनमत को चुनावी जनादेश के रूप में परिवर्तित करना होता है। श्री राय ने प्रेस वार्ता की समाप्ति करते हुए कहा कि भाजपा इसी आधार पर चुनाव लड़ती है और इसी से बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। श्री राय ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटें एनडी, गठबंधन जीतेगी और नरेंद्र मोदी जी पुन: भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।
Advertisement