Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जबरन घर में घुसीं, सीएम सिक्योरिटी से बदसलूकी...', CM केजरीवाल के PA विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ कराई क्रॉस कंप्लेंट

11:23 PM May 17, 2024 IST | Shivam Kumar Jha

Vibhav Kumar's cross complaint against Swati Maliwal: सीएम केजरीवाल के पीए बिभव कुमार पर स्वाति से मारपीट का आरोप है। पिए के खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। और जवाब में अब बिभव ने इस मामले में शुक्रवार शाम को क्रॉस कम्प्लेंट दर्ज कराई है। शिकायत में बिभव कुमार ने ने स्वाति मालीवाल पर जबरन घर में घुसना यानी ट्रेस-पासिंग, सीएम सिक्योरिटी के साथ बदसलूकी करना, जबरन घुसकर सीएम सिक्योरिटी को खतरा पैदा करना जैसे आरोप लगाए हैं।

बिभव कुमार ने ये शिकायत ईमेल के जरिये डीसीपी नार्थ डिस्ट्रिक्ट, एसएचओ सिविल लाइंस को भेजी है। शिकायत में स्वाति मालीवाल पर सीएम आवास में बिना इजाजत जबरन घुसना, जबरन घुसने के लिए सीएम सिक्युरिटी के साथ धक्कामुक्की करना जैसे आरोप लगाए हैं। हालांकि बिभव की शिकायत पर अभी तक  दिल्ली पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया है।

इससे पहले एक एफआईआर बिभव कुमार के खिलाफ स्वाति मालीवाल ने सिविल लाइंस पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), धारा 506 (आपराधिक धमकी), धारा 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से कोई शब्द बोलना या कोई इशारा करना) और धारा 323 (हमला करना) के तहत दर्ज कराया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास का कथित सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मालीवाल 52 सेकंड के वीडियो में मुख्यमंत्री के आवास में सुरक्षाकर्मियों से बहस करती नजर आ रही हैं।

VIDEO में महिला और सिक्योरिटी स्टाफ के बीच की बातचीत

महिला: आज मैं इन सबलोगों को बताऊंगी।
सिक्योरिटी स्टाफ: हां, सबको बता देना।
महिला: आप मेरे को डीसीपी से बात करने दीजिए। मैं एसएचओ सिविल लाइन से बात करूंगी।
सिक्योरिटी स्टाफ: आप यहां नहीं कर सकते।

महिला: आपको जो करना है करो। तुम्हारी नौकरी भी खाऊंगी। अगर टच किया तो।
सिक्योरिटी स्टाफ: आपसे हंबल रिक्वेस्ट कर रहे हैं।
महिला: 112 पर कॉल कर दी है। पुलिस को आने दीजिए।

सिक्योरिटी स्टाफ: पुलिस भी तो यहां तक नहीं आएगी न।
महिला: कुछ नहीं होगा। अब पुलिस अंदर आएगी। तमाशा होगा।

सिक्योरिटी स्टाफ: बाहर चलिए मैडम।
महिला: उठाकर बाहर फेंक दो।
सिक्योरिटी स्टाफ: हम तो रिक्वेस्ट कर रहे हैं।

महिला: ये गंजा (गाली दी)
सिक्योरिटी स्टाफ: मैडम बाहर चलिए।

Advertisement
Advertisement
Next Article