टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

विदेशी मुद्रा भंडार 5.14 अरब डॉलर घटा

देश का विदेशी मुद्रा भंडार समाप्त सप्ताह में 5.14 अरब डॉलर घटकर 394.46 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गयी है।

11:51 AM Oct 22, 2018 IST | Desk Team

देश का विदेशी मुद्रा भंडार समाप्त सप्ताह में 5.14 अरब डॉलर घटकर 394.46 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गयी है।

मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.14 अरब डॉलर घटकर 394.46 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट दर्ज की गयी है। गत 05 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 91.58 करोड़ डॉलर घटकर 399.61 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले 28 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.27 अरब डॉलर घटकर 400.53 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक से प्राप्त आँकड़े के अनुसार, 12 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार के सबसे बड़ घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 5.23 अरब डॉलर की तेज गिरावट रही। और यह 369.99 अरब डॉलर रह गयी। हालाँकि, इस दौरान स्वर्ण भंडार 7.14 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.52 अरब डॉलर हो गया। आलोच्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 13 लाख डॉलर बढ़कर 2.47 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 64 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.47 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा भंडार 400 अरब डॉलर के पार

Advertisement
Advertisement
Next Article