W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मोदी जादू खत्म हो चुका है : चोपड़ा

सीएए और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन के विरोध में कांग्रेस के शीर्ष नेता राजघाट पर सत्याग्रह पर बैठे, और उन्होंने संविधान में लोगों को प्रदत्त अधिकारों के संरक्षण की मांग की।

06:11 AM Dec 24, 2019 IST | Desk Team

सीएए और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन के विरोध में कांग्रेस के शीर्ष नेता राजघाट पर सत्याग्रह पर बैठे, और उन्होंने संविधान में लोगों को प्रदत्त अधिकारों के संरक्षण की मांग की।

मोदी जादू खत्म हो चुका है   चोपड़ा
Advertisement
नई दिल्ली : कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) के विरोध में कांग्रेस के शीर्ष नेता राजघाट पर सत्याग्रह पर बैठे, और उन्होंने संविधान में लोगों को प्रदत्त अधिकारों के संरक्षण की मांग की। इस सत्याग्रह का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने दिल्ली ​कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया।
Advertisement
इस मौके पर ​दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों से दिल्ली कांग्रेस भी उत्साहित है। हरियाणा के बाद झारखंड में कांग्रेस की बढ़त पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि यह नतीजे कांग्रेस का उत्साह बढ़ा रहे हैँ। उन्होंने कहा कि अब देश का मिजाज बदल चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर सत्ता में काबिल होने की चाह रखने वाले यह समझ लें कि अब उनका जादू नहीं चलेगा।
Advertisement
सोमवार को जारी एक बयान में चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस का मनोबल लगातार बढ़ रहा है। केन्द्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं काे नई ऊर्जा दी है। हाल ही में हुए रामलीला मैदान में ‘भारत बचाओ’ रैली ने तो दिल्ली कांग्रेस को नए जोश का संचार कर दिया।  उन्होंने कहा कांग्रेस शुरू से ही नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ रही है।
वास्तव में यह कानून देश को बांटने वाला है। उन्होंने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाया कि केजरीवाल ने अभी तक नागरिकता कानून पर अपना रूख स्पष्ट नहीं किया, आखिर वह बताएं कि वह किस ओर खड़े हैं? सुभाष चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली की दोनों पार्टियां (आप-भाजपा) खूब समझ लें कि दिल्ली के लोगों का मन फिर से कांग्रेस पर आ चुका है। उन्हें कांग्रेस के पिछले 15 साल की सरकार याद आ रही है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×