Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

विदेश मंत्रालय ने मलेशिया के प्रधानमंत्री से कहा - भारत के आंतरिक मामलों में टिप्पणी किये जाने से परहेज करें

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद द्वारा आलोचना किये जाने के परिप्रेक्ष्य में विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को उनसे भारत के आंतरिक मामलों में टिप्पणी किये जाने से परहेज किये जाने की अपील की।

07:06 PM Dec 20, 2019 IST | Shera Rajput

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मलेशियाई प्रधानमंत्री की टिप्पणी तथ्यात्मक रूप से गलत है तथा हम उनसे अपील करते हैं कि वह भारत के आंतरिक घटनाक्रम पर विशेषकर तथ्यों को सही रूप से समझे बिना टिप्पणी करने से परहेज करें। 
विदेश मंत्रालय का यह बयान मलेशियाई प्रधानमंत्री की उस टिप्पणी के संदर्भ में सामने आया है जिसमें कहा गया था कि लोग (भारत में) इस कानून के कारण मर रहे हैं। ऐसा करने की आवश्यकता क्यों है जब 70 वर्षों से वे सभी नागरिक के रूप में किसी समस्या से परे रह रहे हैं।
Advertisement
Next Article