Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Foreign Trip: अपने विदेश यात्रा को इस साल करें पूरा, 50 हजार के अंदर घूम सकते हैं ये जगह

01:51 PM Jan 17, 2024 IST | Aastha Paswan

Foreign Trip: क्या आप भी विदेश यात्रा करना जाहते हैं? लेकिन आप सिर्फ पैसे के कारण विदेश नहीं जा पा रहे हैं। अब आप कम budget में भी विदेश जा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे की आप केवल 50 हजार रुपये में कैसे विदेश जा सकते हैं।

कम budget में घूमें विदेश

विदेश यात्रा करने का मन तो आपका भी होगा। लेकिन आप बजट के कारण अपना मन मार लेते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं, कि आप सिर्फ 50 हजार रुपये में भी विदेश यात्रा कर सकते हैं। विदेश यात्रा का प्लान बनाते समय पहली बात जो आती है, वह है पैसा। यह तो तय है कि एक अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए, कम से कम 3 से 5 लाख रुपये का बजट होना चाहिए। इससे कम बजट में या तो सिर्फ यात्रा संभव होगी या फिर सिर्फ भोजन और रहने की व्यवस्था ही होगी। लेकिन ऐसे कई अंतरराष्ट्रीय स्थल हैं, जो आप 50 हजार रुपये के भीतर देख सकते हैं।

Advertisement

भूटान 'The Land of Thunder Dragons'

भारत का पड़ोसी राज्य, भूटान जिसे 'द लैंड ऑफ थंडर ड्रैगन्स' के नाम से भी जाना जाता है। यह एक बहुत ही सुंदर और शांतिपूर्ण देश है। भूटान प्राकृतिक सौंदर्य प्रेमियों, और इतिहास प्रेमियों के लिए एक शानदार टूर प्लेस है। भूटान Solo Trip के लिए भी बहुत ही सुरक्षित है। त्रोंगसा, फुंटशोलिंग, पुनाखा, ट्राशीगांग, हा वैली, ठिम्फू भूटान के व्यू पॉइंट हैं। यह आपके बजट के अनुसार एकदम perfect होगा। आप इस देश को 50 हजार रुपये में आसानी से घूम सकते हैं।

नेपाल Nepal

भारत का एक और पड़ोसी राज्य नेपाल भी इस बजट में यात्रा के लिए अच्छा है। यह देश प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। काठमांडू के अलावा, यहां पोखरा देखने का अवसर न छोड़ें, जहां आपका मन फोटोग्राफ खींचने में होगा। यहां का भोजन भी भारत के भोजन के काफी समान है, इसलिए विदेश पहुंचने के बाद भी आपको भारतीय सांस्कृतिक और भोजन की कमी नहीं होगी।

श्रीलंका Sri Lanka

श्रीलंका भी एक सस्ता और बजट फ्रेंडली देश है, जिसे आप आसानी से 50 हजार में घूम सकते हैं। श्रीलंका nature lovers को बहुत पसंद आएगा। यहां यात्री समुद्र तटों और पर्वतों का आनंद ले सकते हैं। अगर आप solo trip कर रहे हैं, तो आपको bore होने का कोई संभावना नहीं है। यकीन मानें आपको काफी मजा आएगा।

मलेशिया Malaysia

मलेशिया एक शानदार जगह है जहां आप कम बजट में यात्रा का आनंद ले सकते हैं। यहां, राष्ट्रीय उद्यान, ऊँचे पर्वत, सुंदर बीच हैं। यहां घूमने के लिए बहुत सी जगह हैं। मलेशिया के कुछ द्वीप फ्री हैं। आप इस साल यहां जाने का प्लान बना सकते हैं।

थाईलैंड Thailand

थाईलैंड भी एक सस्ता टूर प्लेस देश है। यहां की सुंदर beach और द्वीप आपको एक अलग दुनिया में होने का अहसास कराते हैं। यहां अगर आप solo trip पर आते हैं, तो भी आपको बहुत मजा आएगा। अगर आप पार्टि करने के शौक रखते हैं, तो आपको थाईलैंड में जीवन बहुत पसंद आएगा।

इस जगहों पर जाकर आप अपने विदेश यात्रा का सपना पूरा कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article