For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

विदेशी महिला ने गाया फेमस ‘केसरिया’ SONG, आवाज से ज्यादा खूबसूरती की हुई तारीफ

08:28 AM Oct 30, 2023 IST | Pratibha
विदेशी महिला ने गाया फेमस ‘केसरिया’ song  आवाज से ज्यादा खूबसूरती की हुई तारीफ

सोशल मीडिया पर विदेशी महिला का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें महिला अरिजीत सिंह के फेमस गाने केसरिया को गाते हुए दिख रही है। वहीं सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है।

हालांकि बॉलीवुड के गाने न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में छाए हुए हैं। अमेरिका हो या जापान यहां तक की अफ्रीका में भी लोग हिंदी गाने सुनते या गुनगुनाते दिख जाते हैं। विदेशी लोगों में को भले ही हिंदी बोलना नहीं आता लेकिन हिंदी गाने सुनकर जरुर सीख जाते हैं। फिलहाल एक ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक विदेशी महिला अरिजीत सिंह का फेमस गाना गाते दिख रही है। उसकी आवाज सुनकर लोग फैन हो गए हैं।

जैसे की वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का गाना केसरिया बज रहा है। उसके आवाज बहुत प्यारी है और उसने लिरिक्स भी याद किया है। वहीं लोग अब इस महिला के गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें लड़की का नाम इवोना Evonna है वह लंदन की रहने वाली है और खुद को एक म्यूजिशियन का सिंगर बताती है। इवोना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 87 हजार से भी अधिक फॉलोवर्स हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम आईडी Evonna पर शेयर किया गया है जिसे अब तक 68 हजार से भी अधिक लोगों ने देख लिया है जबकि 9 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक के साथ तरह-तरह के कमेंट्स भी किया जा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×