W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

वन विभाग ने हैदराबाद एयरपोर्ट के पास से तेंदुए को पकड़ा

01:42 PM May 03, 2024 IST | Jivesh Mishra
वन विभाग ने हैदराबाद एयरपोर्ट के पास से तेंदुए को पकड़ा

Hyderabad Airport: वन अधिकारियों ने पिछले पांच दिनों से हैदराबाद के बाहरी इलाके शमशाबाद में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आरजीआईए) के आसपास घूम रहे एक तेंदुए को शुक्रवार सुबह पकड़ लिया। तेंदुए की मौजूगी से एयरपोर्ट के आसपास के गांवों में दहशत फैल गई थी। वन अधिकारियों के लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ फंस गया है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 28 अप्रैल को इलाके में तेंदुआ देखे जाने के बाद लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे।

Highlights:

  • वन विभाग ने हैदराबाद एयरपोर्ट के पास से तेंदुए को पकड़ा
  • तेंदुए को शहर के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में शिफ्ट कर दिया
  • इसे पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया

तेंदुए को शहर के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में शिफ्ट कर दिया

वन अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को शहर के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में शिफ्ट कर दिया गया है। जांच और उसकी स्थिति की निगरानी के बाद तेंदुए को अमराबाद टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया जाएगा। वन विभाग की टीम पिछले पांच दिनों से इलाके में सक्रिय थी। तेंदुए को पकड़ने के लिए पांच पिंजरे और 20 ट्रैप कैमरे लगाए गए थे। वह भोजन के लालच में एक पिंजरे में फंस गया।

इसे पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया

रंगारेड्डी जिले के शमशाबाद नगर पालिका के अंतर्गत गोलापल्ली के पास एयरपोर्ट क्षेत्र में तेंदुए को देखा गया था। एयरपोर्ट स्टाफ ने गोलापल्ली के पास तेंदुए को एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल से छलांग लगाते हुए देखा। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सतर्क किया, जिसने इसे पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×