Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Jharkhand News : BCCI के पूर्व सचिव अमिताभ चौधरी का निधन, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव एवं झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

01:35 PM Aug 16, 2022 IST | Desk Team

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव एवं झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व सचिव एवं झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चौधरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
Advertisement
अमिताभ चौधरी को दिल का दौरा पड़ा 
रांची स्थित सेंटेविटा अस्पताल के चिकित्सक डा. वरुण कुमार ने बताया कि झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी को दिल का दौरा पड़ने के बाद सुबह लगभग पौने आठ बजे आपात चिकित्सा कक्ष में लाया गया जहां उन्हें बचाने के लिए चिकित्सकों के दल ने पूरा प्रयास किया लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका और लगभग नौ बजे उनका निधन हो गया।
भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद उनकी तबीयत थोड़ी खराब हो गयी थी। लेकिन अशोक नगर स्थित अपने निवास पर ही उन्होंने आराम किया।चौधरी के करीबी और झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती ने  बताया कि सुबह चौधरी को उनके अशोक नगर स्थित आवास पर ही दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद आनन फानन में उन्हें सेंटेविटा अस्पताल ले जाया गया।चौधरी का जन्म छह जुलाई, 1960 को हुआ था और वह झारखंड कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे।
हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा
झारखंड में क्रिकेट को प्रतिस्थापित करने में चौधरी का योगदान अद्वितीय माना जाता है। उनके प्रयास से ही रांची में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान का निर्माण करा पाया था।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी जी के आकस्मिक निधन की दुःखद खबर मिली। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ने राज्य में क्रिकेट के खेल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।’’
Advertisement
Next Article