Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त आम आदमी पार्टी में होंगे शामिल

दो राज्यों में धमाकेदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी अपना कुनबा भाजपा शासित राज्यों में अपना सियासी कुनबा बढाने की जुगत में लगी हुई है।

10:28 PM Apr 03, 2022 IST | Desk Team

दो राज्यों में धमाकेदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी अपना कुनबा भाजपा शासित राज्यों में अपना सियासी कुनबा बढाने की जुगत में लगी हुई है।

दो राज्यों में धमाकेदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी भाजपा शासित राज्यों में अपना सियासी कुनबा बढाने की जुगत में लगी हुई है। हाल ही में पद से इस्तीफा देने वाले भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी बी भास्कर राव सोमवार को नयी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होंगे।
Advertisement
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में हो सकते हैं आप में शामिल 
कर्नाटक सरकार ने राव का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, वह रेलवे में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के पद पर कार्यरत थे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि वह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आप में शामिल होंगे। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त रह चुके बी भास्कर राव ने सितंबर 2021 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका और 2023 के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेकर राज्य में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। आपको बता दे कि आम आदमी पार्टी ने गत विधानसभा चुनाव में पंजाब में ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं।  इसी के कारण  आम आदमी पार्टी में हिमाचल व हरियाणा के लोग काफी शामिल हो रहे हैं।  
 
Advertisement
Next Article