5 नवंबर को सरकारी आवास छोड़ेंगे BJP के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ और मुखर नेता सुब्रमण्यम स्वामी सरकारी बंगला खली करने को राजी हो गए हैं। वह 5 नवंबर यानी शनिवार को सरकारी आवास छोड़ देंगे।
12:05 PM Nov 03, 2022 IST | Desk Team
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ और मुखर नेता सुब्रमण्यम स्वामी सरकारी बंगला खली करने को राजी हो गए हैं। वह 5 नवंबर यानी शनिवार को सरकारी आवास छोड़ देंगे। केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट को पूर्व सांसद के इस फैसले के बारे में अवगत कराया कि सुब्रमण्यम स्वामी के निजी आवास पर सुरक्षा संबंधी सभी इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने यह भी कहा है कि सुरक्षा एजेंसियां भी व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं।
Advertisement
31 मार्च को राज्यसभा से दी गई विदाई
सुब्रमण्यम स्वामी को सांसद रहते उन्हें सरकारी आवास अलॉट किया गया था। उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें 31 मार्च को राज्यसभा से विदाई दी गई। कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्हें सरकारी आवास खाली करने के लिए कहा गया। इसपर पूर्व सांसद ने नाराजगी जाहिर की लेकिन, अब वह सरकारी आवास खली करने के लिए राजी हो गए हैं।
सुरक्षा को लेकर हाई कोर्ट पहुंचे थे स्वामी
Advertisement
सुब्रमण्यम स्वामी ने उपयुक्त सुरक्षा प्रदान करने में केंद्र सरकार की विफलता को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। स्वामी ने कहा था कि केंद्र ने पहले के आश्वासन के बावजूद उनके उस आवास पर कोई सुरक्षा मुहैया नहीं कराई, जिसमें वह सरकारी बंगले को छोड़ने के बाद रहेंगे। स्वामी को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उन्होंने सुरक्षा खतरों का हवाला देते हुए सरकारी बंगले के पुन: आवंटन के लिए अदालत का रुख किया था।
Advertisement