टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डा. जगन्नाथ मिश्र की अंत्येष्टि में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बलुआ बाजार पहुॅचकर उनके पार्थिव शरीर का नम आंखों से अंतिम दर्शन किया।

06:25 PM Aug 22, 2019 IST | Desk Team

अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बलुआ बाजार पहुॅचकर उनके पार्थिव शरीर का नम आंखों से अंतिम दर्शन किया।

 पटना : पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डा. जगन्नाथ मिश्र का उनके पैतृक गॉव  सुपौल जिले के वीरपुर अनुमण्डल के बलुआ बाजार में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बलुआ बाजार पहुॅचकर उनके पार्थिव शरीर का नम आंखों से अंतिम दर्शन किया। उन्होंने पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
Advertisement
बलुआ बाजार में स्व. डा. जगन्नाथ मिश्र के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि संपन्न हुई, जहॉ उनके बड़े सुपुत्र श्री संजीव मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार और जवानों की सलामी के बीच उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय सहित अनेक राजनेता, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, गणमान्य व्यक्ति, उनके निकट संबंधी तथा बड़ी की संख्या में चाहने वाले उपस्थित थे। 
Advertisement
Next Article