W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री नया राजनीतिक गठबंधन बनाएंगे : रिपोर्ट

श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के तमिल समुदाय के पहले मुख्यमंत्री रहे सीवी विग्नेश्वरन देश के दो अन्य तमिल समूहों के साथ मिलकर नया राजनीतिक गठबंधन बनाएंगे।

02:28 PM Jan 02, 2020 IST | Shera Rajput

श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के तमिल समुदाय के पहले मुख्यमंत्री रहे सीवी विग्नेश्वरन देश के दो अन्य तमिल समूहों के साथ मिलकर नया राजनीतिक गठबंधन बनाएंगे।

श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री नया राजनीतिक गठबंधन बनाएंगे   रिपोर्ट
Advertisement
कोलंबो : श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के तमिल समुदाय के पहले मुख्यमंत्री रहे सीवी विग्नेश्वरन देश के दो अन्य तमिल समूहों के साथ मिलकर नया राजनीतिक गठबंधन बनाएंगे।
Advertisement
Advertisement
कोलंबो गज़ट ने खबर दी है कि विग्नेश्वरन की तमिल्स पीपल काउंसिल तथा ईलम पीपल्स रिवॉल्यूशनरी लिबरेशन फ्रंट और तमिल नेशनल पार्टी के बीच एक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
Advertisement
अखबार ने खबर दी, ‘‘ विग्नेश्वरन की अगुवाई वाले नए गठबंधन में तीनों राजनीतिक पार्टियां साथ काम करेंगी। एमओयू पर हस्ताक्षर होने के बाद, नए गठबंधन को राष्ट्रीय चुनाव आयोग में पंजीकृत कराना होगा।’’
80 वर्षीय विग्नेश्वरन ने तमिल बहुल उत्तरी प्रांत के मुख्यमंत्री के तौर पर पांच साल का कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद 2018 में तमिल पीपल्स काउंसिल गठित किया था।
उन्होंने युद्ध प्रभावित तमिलों की समस्याओं का निदान करने में विफल रहने के लिए पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे सरकार की आलोचना की थी।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×