W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत , सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती…

05:43 AM Feb 20, 2025 IST | Shera Rajput

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती…

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत   सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने मुताबिक, 78 साल की सोनिया की हालत अब ठीक है और शुक्रवार को उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।

Advertisement

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में हैं।

Advertisement

दिसंबर 2024 में सोनिया गांधी 78 साल की हो चुकी हैं।

Advertisement

बता दे कि सोनिया गांधी का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से चर्चा में रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि हर बार उनकी हालत स्थिर बताई जाती है और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है।

उनकी लगातार स्वास्थ्य समस्याओं के चलते, कांग्रेस में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जिम्मेदारियां बढ़ती जा रही हैं।

राजनीति में सक्रिय हैं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी की सक्रियता यह दर्शाती है कि वे अभी भी कांग्रेस के भीतर एक मजबूत और प्रभावी नेता बनी हुई हैं। उनकी संसद में मौजूदगी और विवादित बयानों को लेकर हो रही चर्चाएं यह भी दिखाती हैं कि वे अब भी सियासी हलकों में प्रभावशाली हैं।

Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×