For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

86 साल की उम्र में पूर्व निर्वाचन आयुक्त एम एस गिल ने ली अंतिम साँस, कांग्रेस अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व सीएम ने निधन पर किया शोक व्यक्त

03:44 AM Oct 16, 2023 IST | Shera Rajput
86 साल की उम्र में पूर्व निर्वाचन आयुक्त एम एस गिल ने ली अंतिम साँस  कांग्रेस अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व सीएम ने निधन पर किया शोक व्यक्त

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व निर्वाचन आयुक्त एमएस गिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अपने शोक संदेश में देश के विकास में पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एमएस गिल के योगदान की सराहना की। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सोशल मीडिया ‘एक्स ’ यानि ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री पद्मविभूषण एमएस गिल के निधन पर बहुत दुख हुआ ’’ पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टेन अमरेन्द्र सिंह ने एमएस गिल के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होने एक्स पर पोस्ट में कहा कि पूर्व निर्वाचन आयुक्त एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोहर सिंह गिल के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनायें उनके परिवार के साथ है। मै वाहे गुरू जी से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास करता हूं।
86 साल की उम्र में मनोहर सिंह गिल ने ली अंतिम साँस
पूर्व निर्वाचन आयुक्त डा़ एम एस गिल का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया।
एम एस गिल 86 साल के थे और बताया जा रहा है गिल कुछ समय से बीमार थे। उन्हें दक्षिण दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भारतीय निर्वाचन आयोग ने एक बयान में एम एस गिल के निधन पर शोक जताया है।
एम एस गिल 1958 के बैच के पंजाब कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकरी थे और वह देश के 11 वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे। वे इस पद पर टी एन शेषन के उत्तराधिकारी रहे। श्री गिल का कार्यकाल 12 दिसम्बर 1996 से 13 जून 2001 तक था। उनके कार्यकाल में 12वी लोकसभा (1998) और तेरहवीं लोकसभा 1999 के चुनाव के अलावा ज्ञारहवें राष्ट्रपति का चुनाव भी हुआ।
निर्वाचन आयोग ने अपने शोक संदेश में कहा है कि देश की निर्वाचन प्रक्रिया को श्री गिल से प्राप्त नेतृत्व और इस प्रक्रिया के प्रति उनकी प्रतिबद्धता निर्वाचन आयोग को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। उन्हें लोक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सन 2000 पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
श्री गिल पहली बार 2004 में कांग्रेस के टिकट पर राज्यसभा के लिए चुने गये थे और 2016 तक सदन के सदस्य रहे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में युवा एवं खेल मंत्रालय तथा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन का मंत्रालय की जिम्मेदारियां भी संभाली।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×