गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी, पूर्व उपमुख्यमंत्री पटेल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बुधवार रात घोषणा की कि वे अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
12:31 AM Nov 10, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बुधवार रात घोषणा की कि वे अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
Advertisement
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने यह घोषणा उस वक्त की जब नई दिल्ली में चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बैठक बुलाई है।
Advertisement
रुपाणी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।’’
Advertisement
मौजूदा विधायक रुपाणी (66) अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक मुख्यमंत्री थे।
पूर्व उपमुख्यमंत्री पटेल ने भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल को भेजे एक पत्र में कहा कि उन्हें उनकी वर्तमान विधानसभा सीट मेहसाणा से टिकट के लिए दावेदार नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने दिसंबर में होने वाला चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
पार्टी की राज्य इकाई के प्रवक्ता यमल व्यास ने कहा कि भाजपा के दो अन्य नेताओं, भूपेंद्रसिंह चुडासमा और प्रदीप सिंह जडेजा, जो रुपाणी कैबिनेट में वरिष्ठ मंत्री थे, ने भी घोषणा की है कि वे आगामी चुनाव नहीं लड़ेंगे।
दोनों मौजूदा विधायक हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Join Channel