W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गुजरात : कांग्रेस खेमे में गए BJP के पूर्व मंत्री, टिकट कटने से नाराज जयनारायण व्यास ने छोड़ी पार्टी

विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार के पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।

01:33 PM Nov 28, 2022 IST | Desk Team

विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार के पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए।

गुजरात   कांग्रेस खेमे में गए bjp के पूर्व मंत्री  टिकट कटने से नाराज जयनारायण व्यास ने छोड़ी पार्टी
Advertisement
विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार के पूर्व मंत्री जयनारायण व्यास बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। व्यास ने इस महीने की शुरुआत में बीजेपी से इस्तीफा दिया था। अहमदाबाद के एक कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस का हाथ पकड़ा।
Advertisement
मोदी सरकार में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके व्यास को पिछले चुनाव में टिकट नहीं दिया गया था। हालांकि, उन्हें इस बार बीजेपी से टिकट की उम्मीद थी। लेकिन, इस बार भी टिकट नहीं मिलने के बाद व्यास ने नाराजगी जाहिर की थी। बीते रविवार को वे सिद्धपुर के वामैया गांव में कांग्रेस प्रत्याशी चंदनजी ठाकोर के समर्थन में आयोजित जनसभा में मौजूद थे।
Advertisement
जय नारायण व्यास केशुभाई और नरेन्द्र मोदी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह एक लंबे समय से बीजेपी के साथ रहे और कई उतार-चढ़ाव भी देखे। 2017 से पहले वे लगातार चार बार सिद्धपुर के विधायक रहे। विजय रूपाणी की सरकार बनने के बाद से ही पार्टी ने उन्हें साइडलाइन कर दिया था।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×