टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पूर्व मंत्रियों अरूण जेटली, सुषमा स्वराज और जार्ज फर्नांडीज को पद्म विभूषण से किया गया सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट !

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

08:12 PM Jan 25, 2020 IST | Shera Rajput

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। 
Advertisement
पद्म विभूषण पाने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्रियों– अरूण जेटली, सुषमा स्वराज और जार्ज फर्नांडीस, ओलंपिक मुक्केबाज मैरी कॉम, मॉरीशस के पूर्व प्रधानमंत्री अनिरूद्ध जगन्नाथ को इस साल गणतंत्र दिवस पर पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
अधिकारियों के अनुसार पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, उद्योगपति आनंद महिंद्रा और वेणु श्रीनिवासन, ओलंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू, नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एस सी जमीर और जम्मू कश्मीर के नेता मुजफ्फर हुसैन बेग को पद्म भूषण से नवाजा गया है। 
अधिकारियों ने बताया कि जेटली, स्वराज और पर्रिकर को पद्मविभूषण मरोणोपरांत दिया गया है। 
अधिकारियों के मुताबिक इस साल 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सात प्रमुख हस्तियों को पद्म विभूषण के लिए चुना गया है जबकि पद्मभूषण के लिए 16 और पद्मश्री के लिए 118 लोग चुने गये हैं। 
Advertisement
Next Article