Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पूर्व सांसद की पुत्री बीजद में शामिल

पूर्व सांसद प्यारीमोहन महापात्रा की पुत्री सिक्ता पति सत्तारुढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गयी हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

05:24 PM Nov 24, 2019 IST | Shera Rajput

पूर्व सांसद प्यारीमोहन महापात्रा की पुत्री सिक्ता पति सत्तारुढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गयी हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर : पूर्व सांसद प्यारीमोहन महापात्रा की पुत्री सिक्ता पति सत्तारुढ़ बीजू जनता दल (बीजद) में शामिल हो गयी हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
बीजद प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को उनका स्वागत करते हुए कहा कि वह दल को मजबूत करने का कार्य करेंगी। 
पति ओडिशा जन मोर्चा(ओजेएम) की महासचिव थीं। महापात्र ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में बीजद से निकाले जाने के बाद वर्ष 2012 में यह पार्टी बनाई थी। 
नौकरशाही के बाद राजनीति में कदम रखने वाले महापात्र लंबे समय तक पटनायक के करीबी हुआ करते थे। कुछ वर्ष पहले दोनों में मतभेद आ गए थे। महापात्र को पटनायक की शुरुआती सफलताओं का कारण माना जाता था। 
पूर्व राज्यसभा सांसद ने वर्ष 2012 में पटनायक सरकार का तख्तापलट करने की कोशिश की थी। उस समय मुख्यमंत्री पटनायक लंदन दौरे पर गए थे। 
उसके बाद महापात्र और उनके समर्थकों को पार्टी से निकाल फेंका गया। 19 मार्च, 2017 को उनका निधन हो गया। 
ओजेएम 2014 के चुनावों में बढ़त बनाने में नाकाम रही।
सत्तारुढ़ पार्टी में शामिल होने के बाद सिक्ता ने कहा कि वह पार्टी के विकास के एजेंडे विशेषकर महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं से बहुत प्रभावित थी।
Advertisement
Next Article