Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर AICC मुख्यालय लाया गया

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर

04:28 AM Dec 28, 2024 IST | Aastha Paswan

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) मुख्यालय लाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को वहां रखा जाएगा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राजेश ठाकुर समेत कई नेता पूर्व प्रधानमंत्री को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली स्थित AICC मुख्यालय पहुंचे। इस बीच, डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित निगमबोध घाट पर अंतिम यात्रा की तैयारियां चल रही हैं। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा।

Advertisement

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन

भारत के पूर्व प्रधीनमंत्री मनमोहन सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। पूरे देश में शोक की लहर है। आज उनके अंतिम दर्शन किए जाएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली स्थित आवास के बाहर भी कई लोग जुटे। पूर्वी दिल्ली की रहने वाली जसमीत ने बताया कि वह अपने पति हतेंद्र पाल के साथ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने आई हैं, जिन्हें वह भारत को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध करने का श्रेय देती हैं।

अंतिम संस्कार से पहले सुरक्षा कड़ी

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की थी। यातायात परामर्श में नई दिल्ली में प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंधों और डायवर्जन की रूपरेखा दी गई है, जिसमें लोगों से कुछ सड़कों से बचने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आग्रह किया गया है।

पार्थिव शरीर AICC मुख्यालय लाया

इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर करने का अनुरोध किया, जहां उनका स्मारक बनाया जा सके, जैसा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा एक्स पर पोस्ट किया गया है।

Advertisement
Next Article