W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

डॉ. मनमोहन सिंह का आज अंतिम संस्कार, देशभर में शोक

07:05 AM Dec 28, 2024 IST | Rahul Kumar

डॉ. मनमोहन सिंह का आज अंतिम संस्कार, देशभर में शोक

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Advertisement

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका पार्थिव शरीर निगमबोध घाट पहुंच गया है, जहां उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। डॉ. मनमोहन सिंह 10 सालों तक देश के प्रधानमंत्री रहे और उनका निधन गुरुवार रात दिल्ली के AIIMS में हो गया था। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेता शामिल थे। कांग्रेस मुख्यालय में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

भारत के 14वें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने एक दशक से अधिक समय तक अभूतपूर्व वृद्धि और विकास का नेतृत्व किया। डॉ. सिंह के नेतृत्व में भारत ने अपने इतिहास में सबसे अधिक वृद्धि दर देखी, जो औसतन 7.7% रही और लगभग दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गई।

भारत के 14वें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने एक दशक से अधिक समय तक अभूतपूर्व वृद्धि और विकास का नेतृत्व किया। डॉ. सिंह के नेतृत्व में, भारत ने अपने इतिहास में सबसे अधिक वृद्धि दर देखी, जो औसतन 7.7% रही और लगभग दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गई। डॉ. सिंह के सत्ता में आने के बाद भारत दसवें स्थान से उछलकर 2014 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया, जिससे लाखों लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठा।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
×