For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद जाय ने ली अमेरिकी नागरिकता

शेख हसीना के बेटे ने अपनाई अमेरिकी नागरिकता

05:41 AM May 15, 2025 IST | Shivangi Shandilya

शेख हसीना के बेटे ने अपनाई अमेरिकी नागरिकता

बांग्लादेश की पूर्व pm शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद जाय ने ली अमेरिकी नागरिकता

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद जाय ने अमेरिकी नागरिकता प्राप्त की। उन्होंने वाशिंगटन डीसी में शपथ समारोह में हिस्सा लिया और नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त किया। जाय ने अमेरिका के पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। इस समारोह में कुल 22 लोगों ने नागरिकता ली, जिनमें तीन बांग्लादेशी मूल के थे।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे और उनके सूचना और संचार प्रौद्योगिकी सलाहकार साजिब वाजेद जाय ने अब अमेरिकी नागरिकता मिल गई है। उन्होंने वाशिंगटन डीसी में अमेरिका की नागरिकता की शपथ ली और इस दौरान उन्हें आधिकारिक नागरिकता प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। नागरिकता शपथ लेने बाद जाय ने अमेरिका के पासपोर्ट के लिए भी अपना आवेदन कर दिया है। इस आयोजित समारोह अवसर पर कुल 22 लोगों ने अमेरिकी नागरिकता ली, जिनमें से तीन बांग्लादेशी मूल के शामिल थे। साजिब वाजेद जाय उन तीनों में दूसरे व्यक्ति थे जिन्होंने नागरिकता की शपथ ली। वह इस समारोह में एक वकील के साथ शामिल हुए थे।

जाय ने ली अमेरिकी नागरिकता

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे साजिब वाजेद जाय अब अमेरिकी नागरिकता ले लिया है। वाशिंगटन डीसी में अमेरिका की नागरिकता लेने के बाद उन्हें आधिकारिक नागरिकता प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।

बांग्लादेशी पासपोर्ट पहले ही हो चुका था रद्द

अवामी लीग के नेता और पूर्व सूचना राज्य मंत्री मुहम्मद अली अराफात ने इस संबंध में जानकारी दी कि साजिब वाजेद जाय का बांग्लादेशी पासपोर्ट पहले ही रद्द कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई उस समय की अंतरिम सरकार ने की थी, जिसे नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस का समर्थन प्राप्त था। अराफात ने कहा कि जाय का पासपोर्ट अवैध तरीके से रद्द किया गया था।

लंबे समय से अमेरिका में रह रहे हैं जाय

साजिब वाजेद जाय लंबे समय से अमेरिका में रह रहे हैं और वहीं से बांग्लादेश की सरकार को डिजिटल और तकनीकी सलाह देते रहे हैं। वह ‘डिजिटल बांग्लादेश’ परियोजना के प्रमुख चेहरों में से एक माने जाते हैं। अब जब उन्होंने अमेरिकी नागरिकता हासिल कर ली है, तो यह फैसला बांग्लादेश की राजनीति में एक नई बहस को जन्म दे सकता है, जो बांग्लादेश की राजनीति को भी प्रभावित कर सकता है।

Sajib Wazed Joy

जाय एक प्रभावशाली चेहरा हैं

बांग्लादेश की राजनीति में जाय एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं और वह वहां की राजनीति को भी प्रभावित करते रहे हैं। ऐसे में उनका यह कदम आने वाले समय में बांग्लादेश के लिए राजनितिक चर्चा का विषय बन सकता है।

माइकल रुबिन का बड़ा बयान, कहा भारत ने आतंकी ढांचे पर सटीक प्रहार कर पाकिस्तान को हिला दिया है

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×