Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

एसजीपीसी के पूर्व अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ का सजल नेत्रों से हुआ अंतिम संस्कार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के 11 सालों तक अध्यक्ष रहे जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ का हजारों की संख्या में मोजूद लोगों के समक्ष आज मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

05:51 PM Dec 22, 2019 IST | Shera Rajput

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के 11 सालों तक अध्यक्ष रहे जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ का हजारों की संख्या में मोजूद लोगों के समक्ष आज मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

लुधियाना : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के 11 सालों तक अध्यक्ष रहे जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ का हजारों की संख्या में मोजूद लोगों के समक्ष आज मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस मोके पर पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, सीनियर अकाली नेता सुखदेव सिंह ढिंढसा, पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह चीमा, एसजीपीसी अध्यक्ष जत्थेदार भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल व अन्य राजनीतिक और सामाजिक संस्थान से जुड़े लोग पहुंचे हुए थे। 
Advertisement
स्मरण रहे कि अवतार ङ्क्षसह मक्कड़ पिछले काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और हालत नाजुक होने के कारण उनको गुडग़ांव स्थित फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ 2005 में पहली बार सिखों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य चुने गए थे और अगले ही वर्ष वह प्रधान चुन लिए गए। 
इससे पहले शनिवार सुबह करीब छह बजे अवतार सिंह मक्कड़ का शव गुडग़ांव से लुधियाना लाया गया। उनका पार्थिक शरीर डीएमसी अस्पताल में रखा गया था। राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने एसजीपीसी के पूर्व प्रधान के घर में पहुंच कर पारिवारिक सदस्यों के साथ शोक व्यक्त किया। सीनियर अकाली नेताओं के मुताबिक मक्कड़ के देहांत से शिअद समेत पूरे समाज को धक्का लगा है। उन्होंने पूरी जिंदगी लोगों की सेवा की है।
– सुनीलराय कामरेड
Advertisement
Next Article