Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Odisha विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर मोहंती का निधन

10:57 AM Nov 07, 2023 IST | NAMITA DIXIT

ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री महेश्वर मोहंती का मंगलवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। बता दें मोहंती 31अक्टूबर को अचानक बीमार पड़ गए थे, जिसके बाद एक सप्ताह से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल के मस्तिष्काघात से पीड़ित होने के बाद उन्हें एक नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मंगलवार को तड़के करीब तीन बजकर 25 मिनट पर उन्होंने अंतिम श्वांस ली।मोहंती पांच बार पुरी निर्वाचन क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 1995 में जनता दल के उम्मीदवार के रूप में और 2000, 2004, 2009 और 2014 में बीजद उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक लड़ा था।
पुरी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
दरअसल, 26 फरवरी, 1956 को जन्मे मोहंती ने नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी काम किया था और 2011 और 2019 के बीच पंचायती राज, राजस्व, कानून और पर्यटन विभाग जैसे विभाग संभाले थे।वह 2004 से 2008 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे।मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मोहंती के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें ‘‘उच्च संगठनात्मक कौशल वाला लोकप्रिय नेता’’ बताया।पटनायक ने कहा कि एक विधायक और मंत्री के रूप में उन्होंने पुरी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article