Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में पूर्व एस.एस.पी. सुरजीत सिंह ग्रेवाल 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

NULL

03:38 PM Apr 19, 2018 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना-पटियाला : विजिलेस ब्यूरो पटियाला द्वारा पूर्व एसएसपी सुरजीत सिंह ग्रेवाल के खिलाफ नौकरी के अंतिम डेढ़ दशक में आमदन से अधिक संपति बनाने के संबंध में पटियाला में रमन वर्मा की अदालत में आज पेश किए गए और उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया।

आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में विजिलेंस की ओर से नामजद किए पूर्व एसएसपी सुरजीत सिंह ग्रेवाल को बुधवार के दिन 5 दिन के रिमांड पर लिया है। मंगलवार को अदालत में सरेंडर किए जाने के बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। विजिलेंस ने अपनी कागजी कार्रवाई पूरी करने के पश्चात उन्हें रिमांड पर लिया है। आय से अधिक संपत्ति बनाने के अलावा केस दर्ज करने के बाद भारी मात्रा में सोना भी बरामद किया गया था।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आमदन से अधिक संपति बनाने के मामले में पिछले चार महीनों से विजिलैंस के अधिकारियों के साथ छुपन-छुपाई का खेल, खेल रहे पंजाब पुलिस के वरिष्ठ पूर्व अधिकारी सुरजीत ग्रेवाल ने अब कोई छिपने का रास्ता ना देखते हुए आज पटियाला में विजिलेंस ब्यूरों के अधिकारियों के सम्मुख पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पंजाब में आतंकवाद के काले दौर के वक्त पुलिस मुकाबलों के लिए प्रसिद्धि पाने वाले सुरजीत सिंह ग्रेवाल ने अपनी नौकरी के कार्यकाल के दौरान बेनामी जमीन-जायदाद बनाने के आरोप है। ग्रेवाल काफी वक्त से पुलिस को उलझाकर जमानत लेने के लिए अदालतों में चक्कर लगा रहा था परंतु फायदा ना होते देखकर एसएसपी विजिलेस ब्यूरों के सामने पेश हो गए।

विजिलेंस ने सुरजीत सिंह ग्रेवाल को 20 दिसंबर 2017 में आमदन से ज्यादा संपति के मामले में आरोपी के तौर पर नामजद किया था। पूर्व एसएसपी सुरजीत सिंह ग्रेवाल मोगा और सीमावर्ती इलाके फाजिलका में तैनात रहें अपनी नौकरी के दौरान 1999 से 2014 तक ग्रेवाल की कुल आमदन 2 करोड़ 10 लाख के करीब बनती है परंतु वह अपने बेटों और रिश्तेदारों के नाम पर साढ़े बारह करोड़ की संपति किलारायपुर, समराला और फतेहगढ़ साहिब में बनाए हुए है, जांच जारी है।

– सुनीलराय कामरेड

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।

Advertisement
Advertisement
Next Article